सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Belly Breathing Benefits In Hindi Correct Breathing Technique Yoga

Breathing Technique: सांस लेने का सही तरीका, सीखें बेली ब्रीदिंग और पाएं जबरदस्त फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Belly Breathing Benefits In Hindi: बेली ब्रीदिंग एक गहरी सांस लेने की तकनीक है जिसमें पेट फैलता और सिकुड़ता है। इससे तनाव कम होता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।

Belly Breathing Benefits In Hindi Correct Breathing Technique Yoga
प्राणायाम और योग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Saans Lene Ka Sahi Tarika: व्यक्ति दिनभर में हजारों बार सांस लेता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप सही तरीके से सांस ले भी रहे हैं या नहीं? विशेषज्ञों के अनुसार, हम में से करीब 90% लोग गलत तरीके से सांस लेते हैं, यानी केवल छाती तक सांस भरते हैं, जिससे शरीर को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यही वजह है कि थकान, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

Trending Videos

योग और प्राचीन भारतीय परंपराओं में सांस लेने के सही तरीके को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर प्राणायाम और बेली ब्रीदिंग को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है। इस तकनीक में सांस लेते समय पेट बाहर की ओर फैलता है और छोड़ते समय अंदर की ओर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी अपनी सेहत सुधारना चाहते हैं, तनाव कम करना चाहते हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ाना चाहते हैं, तो बेली ब्रीदिंग आपके लिए एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है। यहां आपको सांस लेने की सही तकनीक, इसके फायदे और इसे करने का आसान तरीका बताएंगे।


क्या है बेली ब्रीदिंग?

बेली ब्रीदिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें आप गहरी सांस लेते समय पेट को फैलाते हैं, न कि सिर्फ छाती को। यह सांस फेफड़ों के निचले हिस्से तक पहुंचती है, जिससे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है।


कैसे करें सही तरीके से बेली ब्रीदिंग?
 

  • आराम से बैठें या लेट जाएं।

  • एक हाथ पेट पर रखें।

  • धीरे-धीरे नाक से सांस लें और पेट बाहर आए।

  • मुंह या नाक से सांस छोड़ें। इस दौरान पेट अंदर जाए।

    रोज 5-10 मिनट अभ्यास करें।


बेली ब्रीदिंग के जबरदस्त फायदे
 

  • तनाव और एंग्जायटी कम करता है।

  • फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

  • नींद की गुणवत्ता सुधारता है।


सांस लेते समय क्या गलती करते हैं लोग?
 

  • लोग सिर्फ छाती से सांस लेते हैं।

  • बहुत तेज या उथली सांस लेना भी गलत है।

  • नियमित अभ्यास न करने से भी गलती हो जाती है।

    सही तरीके से सांस लेने और इसके स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए सही तकनीक और नियमितता जरूरी है।


कब और कितनी बार करें?
 

  • सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा है।

  • रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं।

  • दिन में 2-3 बार अभ्यास फायदेमंद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed