सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:56 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: बच्चों को उठवाए गए भारी पुस्तक के बंडल, मचा बवाल; स्कूल प्रभारी पर जांच का आदेश

बाढ़ अनुमंडल के अकड़ंगा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसत्थू में बच्चों को निशुल्क मिलने वाली पुस्तकों के भारी बंडल ढोने का मामला सामने आया। बच्चों ने बताया कि यह कार्य उन्हें स्कूल के शिक्षक मोहम्मद शकील अहमद के आदेश पर करना पड़ा। और पढ़ें
01:07 PM, 08-Feb-2026

Bihar: सीएम पहुंचे बिदुपुर, लिया कार्यों का जायजा; कहा- गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा हो काम

Bihar : सीएम नीतीश कुमार अचानक बिदुपुर पहुँच गए और वहां चल रहे  कार्यों का जायजा लेने लगे। उन्होंने कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा कर लीजिए।  और पढ़ें
12:21 PM, 08-Feb-2026

Nitin Nabin: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार बिहार दौरे आएंगे नितिन नवीन, पटना में क्या है तैयारी?

Bihar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन नौ फरवरी को पहली बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है।  और पढ़ें
11:47 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Bihar : राजनीतिक मैदान में आज न तो जदयू के खेमे में हैं और न ही राजद में, लेकिन सोशल मीडिया के मैदान से वह लगातार फायरिंग करते नजर आते हैं। आज पप्पू यादव के समर्थन में उतर कर पुलिस के द्वारा की गई गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर खूब सवाल किए। और पढ़ें
11:45 AM, 08-Feb-2026

Child Care : बच्चों के डॉक्टर बोले- नियोनेटल ICU में रखने से नवजात-मां पर असर; क्या करें प्रसूति रोग विशेषज्ञ

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के शिशु रोग विभाग में एडवांस नियोनेटल रिससिटेशन ट्रेनिंग का आयोजन हुआ, जिसमें पीएमसीएच, बिहटा और भागलपुर के 33 नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। और पढ़ें
11:33 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग?

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची शाम को खेलने गई थी और देर रात उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 AM, 08-Feb-2026

Bihar News: 'कल हर हाल दफ्तर पहुंचे राजस्व अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई', डिप्टी सीएम ने दे दिया अल्टीमेटल

बिहार में राजस्व अधिकारियों की मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। यह बात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी तक सभी राजस्व अधिकारी ड्यूटी पर लौट जाएं। 
  और पढ़ें
10:57 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : सड़क पर पलटे ट्रक से जा भिड़ी बस, मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र स्थित काशीरामपुर में एनएच-27 पर पहले से पलटी हुई ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए, जबकि कई यात्रियों को आंशिक चोटें आईं। और पढ़ें
10:49 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : जन्मदिन पर 14 साल की लड़की ऐसा करेगी, किसी ने सोचा नहीं; पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा खुशबू कुमारी ने अपने जन्मदिन के दिन कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें
10:34 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : एक साथ 8 लोगों को उम्रकैद; क्यों चर्चित हुआ था बिहार में यह हत्याकांड?

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ने मंटू यादव हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र समेत आठ अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार सिन्हा की अदालत ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed