सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dispute erupted over the DJ music during a community feast in Budaun

Budaun: भंडारे के दौरान डीजे पर विवाद, गैर समुदाय के लोगों पर तोड़फोड़ करने का आरोप, कई हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के गांव मुड़िया स्थित देवी मंदिर परिसर में भंडारे के दौरान शनिवार रात हंगामा हो गया। आयोजकों ने गैर समुदाय के लोगों पर भंडारा न होने देने का आरोप लगाया। कहा कि तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

dispute erupted over the DJ music during a community feast in Budaun
घटना के बाद विरोध जताते गांव के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत उसैता के मुजरा गांव मुड़िया स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार से शनिवार तक आयोजित अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के दौरान डीजे पर भजन चल रहे थे। इसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, भंडारे के दौरान गांव के ही गैर समुदाय के करीब 20 से 25 लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजे बंद कराने को लेकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान डीजे, कुर्सी सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई, जिससे भंडारे में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास मुस्लिम बस्ती होने और मंदिर परिसर में जगह कम होने के कारण गांव के ही अशोक के मकान में पर्याप्त स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया था, वहीं डीजे पर भजन बजाए जा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामे के दौरान भंडारा खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। बताया गया कि आसपास के गांवों से मिलाकर करीब 5000 लोगों के दावत खाने की व्यवस्था थी, जबकि घटना के समय लगभग 200 से अधिक लोग भंडारे में मौजूद थे, जो भय के कारण वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया 
सूचना मिलने पर थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़कर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल की गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed