{"_id":"69879613736cdab58608a02d","slug":"did-not-go-home-for-five-years-died-in-the-district-hospital-and-the-family-was-informed-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156731-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच साल से घर नहीं गए, जिला अस्पताल में हुई मौत तो परिजनों को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच साल से घर नहीं गए, जिला अस्पताल में हुई मौत तो परिजनों को दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर के गांव हसौरा के रहने वाले ऊधल उर्फ उदयवीर (40) अपना घर-परिवार छोड़कर पांच साल से गायब थे। परिजनों को उन्होंने कभी पता भी नहीं बताया। शनिवार को उनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को उनकी मौत की सूचना दी। इसपर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
उनके भाई श्याम सिंह ने बताया कि वह पांच साल पहले घर से चले गए थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने कभी परिवार के लोगों को अपना पता नहीं बताया। शनिवार को अचानक सदर कोतवाली पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि उनकी जिला अस्पताल में बीमारी के चलते मौत हो गई है। वह कई दिनों से यहीं भर्ती थे। सूचना पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई कर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos