{"_id":"69884ca637aedba59103dd40","slug":"video-kuldeep-chandel-was-unanimously-elected-as-the-president-of-the-all-tgt-cadre-federation-una-district-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुलदीप चंदेल को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला ऊना का प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुलदीप चंदेल को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला ऊना का प्रधान
सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन 8 फरवरी रविवार के दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में संपन्न हुआ।
जिसमें जिला ऊना व ऊना जिला के खंड स्तर की नव कार्यकारियों का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। सर्व टीजीटी महासंघ के इस जिला अधिवेशन में लगभग 95 से 100 के करीब अध्यापकों ने भाग लिया। इस जिला अधिवेशन में कुलदीप चंदेल को जिला प्रधान, महासचिव राजन रनौत ,वरिष्ठ उप प्रधान विनय कटोच, सह सचिव नेहा, कोषाध्यक्ष सोमनाथ, मीडिया सचिव अश्वनी सैनी, मनोज शर्मा ऑडिटर व कमल चंदेल मीडिया इत्यादि को जिला ऊना का दायित्व दिया गया। जिला कार्यकारिणी के अलावा खंड अंब, गगरेट, बंगाणा,हरौली की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। आज के इस जिला अधिवेशन में राज्य कार्यकारिणी से महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया जिला कांगड़ा, सह सचिव दर्शन कुमार जिला ऊना,जिला हमीरपुर प्रधान पंकज डडवाल व मीडिया सचिव संजीव बनयाल मौजूद रहे। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45400 का मूल वेतन लागू करें । इसके साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार के द्वारा 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर किया जाए। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए तथा अनुबंध अवधि पर दी गई सेवा को वरिष्ठता व पेंशन लाभों के लिए जोड़ा जाए।4-9-14 एसीपी की पुनः बहाली की जाए, सीबीएसई स्कूलों के लिए चयनित किए जा रहे हैं अध्यापकों के काडर के लिए पैदा हो रही है वर्तमान स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंदर पैदा हो रहे संशय को दूर किया जाए, डीम्ड रेगुलर टीजीटी की पदोन्नति सूची शीघ्रातिशीघ्र जारी किए जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।