Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una The Udaan A-SET Talent Search Exam 2026, organized by the social welfare organization Udaan Group was held for scholarships worth Rs 62600
{"_id":"69883d71819e6212610f44c5","slug":"video-una-the-udaan-a-set-talent-search-exam-2026-organized-by-the-social-welfare-organization-udaan-group-was-held-for-scholarships-worth-rs-62600-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा 62600 रुपये की छात्रवृत्ति हेतु आयोजित किया गया उड़ान ए-सेट टैलेंट सर्च एग्जाम 2026","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा 62600 रुपये की छात्रवृत्ति हेतु आयोजित किया गया उड़ान ए-सेट टैलेंट सर्च एग्जाम 2026
सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा 10+1 तथा 10+2 में पढ़ रहे छात्रों के लिए साइंस एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह एग्जाम ऊना, बंगाणा तथा अंब में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित एग्जाम में 160 से अधिक मेधावी पात्र विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मेहनत को परखा। इस एग्जाम का उद्देश्य विद्यार्थियों की अब तक हासिल की गई शिक्षा को परख कर भविष्य में आने वाले प्रतिष्ठित एग्जाम जैसे नीट, जेईई मेंस, एनडीए इत्यादि की तैयारी को नई दिशा देना है। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगी परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को पूर्ण कर मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा अपने वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 62600 रूपए की राशि डिजिटल माध्यम से प्रदान की जाएगी।इस एग्जाम को सफल बनाने के लिए संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज द्वारा प्रधानाचार्य ऊना सुरेंद्र कौंडल, प्रधानाचार्य बंगाणा जितेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य अंब विनोद बन्याल, सुखराम शर्मा, राममूर्ति शर्मा, संजीव भारद्वाज, संजय धीमान, मनोज कुमार,प्यारे लाल शर्मा, सतीश डोगरा, रजत शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक पठानिया , अनुपम शर्मा,संजय कुमार, रजनीश कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।