सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP State President Dr. Rajeev Bindal bowed his head in the court of Maa Chintpurni

Una News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Dr. Rajeev Bindal bowed his head in the court of Maa Chintpurni
विज्ञापन
कहा, भाजपा जनसेवा के संकल्प के साथ कर रही कार्य
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में माथा टेका। मंदिर के पुजारी अजय कालिया ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मां चिंतपूर्णी प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और माता का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है। भाजपा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी एवं जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने भी माता रानी से प्रदेश में खुशहाली, प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने माता के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed