सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Road accident on Lucknow-Raebareli road, former minister took the injured to the hospital in his car

यूपी: लखनऊ- रायबरेली रोड पर सड़क हादसा, पूर्व मंत्री ने अपनी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucknow-Raebareli road accident: लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। दो कार आपस में टकरा गईं। घटना के बाद पूर्व मंत्री ने अपने काफिले की कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
 

UP: Road accident on Lucknow-Raebareli road, former minister took the injured to the hospital in his car
मंत्री ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 निगोहां थानाक्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे दो घायलों की स्थिति गंभीर थी। गाड़ी में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसी दौरान टोल प्लाजा स्थित बने मैदान पर आयोजित राज्य महिला वॉलीवाल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम लौट रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया।

Trending Videos


इसके बाद उन्होंने बिना समय गंवाए काफिले में चल रहे स्कार्ट वाहन से घायल विकास और महिला संगीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में पूर्व मंत्री भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा-2 रिफर किया गया। घायलों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed