सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 11 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:28 PM, 11-Mar-2026

Bihar CM : लालू-राबड़ी राज पर हमला करते समय सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली; याद दिलाया वह वक्त

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर हमलावर हो गए। समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया में उन्होंने बहुत कुछ कह दिया। और पढ़ें
02:00 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: गयाजी में युवक की गोली लगने से रहस्यमय मौत, आत्महत्या या हत्या? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: गयाजी के डुमरिया प्रखंड के सलेया गांव में अतिउल्लाह अंसारी (40) की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल से कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। और पढ़ें
01:51 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: कोसी वासियों के लिए खुशखबरी, इस जगह 15 महीनों में तैयार होगा एयरपोर्ट; सम्राट चौधरी ने किया एलान

 मिथिला और सीमांचल में एयरपोर्ट के बाद अब कोसी इलाके में भी एयरपोर्ट की मांग होने लगी थी। इसे देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन वाली सरकार ने इस क्षेत्र में 15 महीने के अंदर एयरपोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। आइये जानते हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?  और पढ़ें
12:59 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया में 545.89 करोड़ रुपये की 68 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़ी उपलब्धियों का उल्लेख किया। और पढ़ें
12:51 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी; तीन बच्चे हुए अनाथ

Bihar News: सहरसा के बनगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू विवाद में रमन खां ने पत्नी सोनी देवी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस खौफनाक कदम से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
12:47 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्था देख स्टाफ को लगाई फटकार

Bihar News: समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मरीजों से मिली शिकायतों के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- हड़ताल के दिन भी गिन रही सरकार, नौकरी करनी है तो ऐसा करना पड़ेगा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगर नौकरी करनी है तो नियम का पालन करना होगा। आपको सेवक बनकर रहना ही होगा। मनमानी नहीं चलेगी। आप जब से हड़ताल पर गए हैं, उसकी गिनती भी हो रही है। और पढ़ें
12:23 PM, 11-Mar-2026

Bihar News: पंचायत सचिव के घर से 15 लाख की संपति उड़ा ले गए चोर, सभी को कमरे में बंद कर घटना को दिया अंजाम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के नुनियाडीह गांव में पंचायत सचिव सुमित कुमार के घर चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और परिवार को बाहर से बंद कर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
11:37 AM, 11-Mar-2026

Rajya Sabha Election: आईपी गुप्ता के दावे से NDA में टेंशन, नीतीश-चिराग के विधायकों के बारे में क्या कहा?

आईआईपी पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता ने कहा कि महागठबंधन के पास 41 नहीं 45 विधायकों का समर्थन है। उनके इस बयान से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...  और पढ़ें
11:31 AM, 11-Mar-2026

भागलपुर में ‘भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं’ पुस्तक का लोकार्पण, डॉ. आरोही बोले- लघुकथा भारत की मिट्टी की उपज

भागलपुर: भागलपुर में ‘भारत की प्रतिनिधि लघुकथाएं’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के 100 लेखकों की लघुकथाओं पर चर्चा और पाठ हुआ। डॉ. लखनलाल सिंह ‘आरोही’ ने लघुकथा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed