सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:37 PM, 18-Mar-2026

LPG Crisis: 'गैस संकट की खबरें अफवाह, 33 हजार सिलिंडर का स्टॉक मौजूद'; प्रशासन ने बताई एजेंसियों पर भीड़ की वजह

Bihar LPG Crisis: पूर्णिया में गैस संकट की खबरों को प्रशासन ने अफवाह बताया है। जिले में 33 हजार से अधिक सिलिंडर स्टॉक मौजूद है। ई-केवाईसी के कारण एजेंसियों पर भीड़ बढ़ी है। प्रशासन मॉनिटरिंग कर रहा है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। और पढ़ें
07:07 PM, 18-Mar-2026

Bihar News: इलाजरत कैदी की मौत से मुजफ्फरपुर में हलचल, नशा मामले में हुआ था गिरफ्तार; क्या है मामला?

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इलाजरत कैदी अमित कुमार की मौत हो गई। उसे नशे के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। और पढ़ें
06:27 PM, 18-Mar-2026

Bihar News: सिलिंडर ब्लास्ट से ऊष्मामठ बाजार में हड़कंप, छह से ज्यादा लोग झुलसे; DMCH में पांच का इलाज जारी

Darbhanga Cylinder Blast: दरभंगा के ऊष्मामठ बाजार में सिलिंडर ब्लास्ट से छह से अधिक लोग झुलस गए। पांच गंभीर घायलों का डीएमसीच में इलाज जारी है, जबकि अन्य को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। और पढ़ें
06:17 PM, 18-Mar-2026

LPG Crisis: बिहार पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले 21 जमाखोरों को पकड़ा, किस जिले से सबसे ज्यादा सिलिंडर जब्त?

अररिया के फारबिसगंज थाना में दर्ज मामले में सबसे ज्यादा 261 एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सहरसा जिले नगर थाना में दर्ज एफआईआर की गई है, जिसमें 112 सिलिंडर जब्त किए गए और 1 को अभियुक्त बनाया गया है।   और पढ़ें
05:18 PM, 18-Mar-2026

Bihar: 'काहे भाग रही हो, बैठो यहीं चुपचाप', जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश ने क्यों कही यह बात?

Jamui News: जमुई में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान नीतीश कुमार ने 900 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जनसंवाद में विकास पर जोर दिया गया, जबकि सम्राट चौधरी को लेकर भविष्य के नेतृत्व संबंधी संकेत भी सामने आए। और पढ़ें
05:08 PM, 18-Mar-2026

Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए भाजपा ने राजी कराया, ताकि पहली बार उसका कोई नेता सीएम की कुर्सी पर बैठै। अब तक भाजपा ने वह चेहरा नहीं घोषित किया। वजह भी नीतीश हैं। वैसे, इसी वजह के भरोसे नीतीश कुमार ने भाजपाई चेहरे पर भी दांव खेल दिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:58 PM, 18-Mar-2026

Purnea MCH: बिहार का पहला अत्याधुनिक NICU और जीविका रसोई शुरू; मरीजों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Purnea MCH Achievement: पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एनआईसीयू, एमआईसीयू और जीविका रसोई की शुरुआत हुई। यह बिहार में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिससे सीमांचल के मरीजों को बेहतर इलाज और मुफ्त भोजन जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। और पढ़ें
04:10 PM, 18-Mar-2026

Bihar News: तलाकशुदा महिला से शादी बनी जानलेवा, पूर्व पति ने दिनदहाड़े गोली मारकर ली युवक की जान

रहमतपुर गांव में एक युवक को सिर्फ इसलिए सरेराह गोलियों से भून दिया गया क्योंकि उसने एक तलाकशुदा महिला से शादी कर ली थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
  और पढ़ें
03:44 PM, 18-Mar-2026

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम

जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 36 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और परिवार को छोड़ गया है। और पढ़ें
03:43 PM, 18-Mar-2026

Bihar: बिहार में सस्ती हुई बिजली, एक अप्रैल से 125 यूनिट के बाद भी बिल में राहत; जानिए कितने की बचत होगी?

Electricity Bill: बिहार में शहरी उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। अब शहरी क्षेत्र में भी बिजली की दर गांव जैसी हो जाएगी। नीतीश सरकार एक अप्रैल से नया स्लैब लागू करने जा रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed