सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   trained teachers

Meerut News: शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
trained teachers
डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रमाण पत्रों के साथ। (स्
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के पंचम बैच का बुधवार को समापन हो गया। 16 मार्च से आरंभ हुए प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मॉड्यूल परिचय के उपरांत पिंकी शर्मा ने एनईपी 2020 एवं एनसीएफ-एफएस 2023 पर विचार रखे। डॉ. टीना भड़ाना ने भारतीय ज्ञान परंपरा और दीपा शर्मा ने नवाचारी शिक्षण विधियों पर सत्र लिए। द्वितीय दिवस भूगोल शिक्षण पर मधु नेगी, अर्थशास्त्र पर डॉ. गीता रानी, नागरिक शास्त्र पर दीपा शर्मा व पिंकी शर्मा तथा इतिहास शिक्षण पर डॉ. टीना भड़ाना ने सक्रिय अधिगम के महत्व को रेखांकित किया। समापन दिवस को आईसीटी के अनुप्रयोग, सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला और व्यावसायिक कौशलों के विकास जैसे विषयों पर चर्चा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मेहराज, प्रवक्ता सिद्धार्थ शैलत, पिंकी शर्मा एवं पूजा शर्मा उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed