सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indore: Seven pyres burned simultaneously at the crematorium, with six members of the Sethia family from Bihar

Indore Fire Tragedy: एक साथ जलीं सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टि भी हुई इंदौर में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 18 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में हुए अग्निकांड ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार बुधवार को गमगीन माहौल में तिलक नगर श्मशान घाट पर किया गया। एक साथ जलती सात चिताओं को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थी।

Indore: Seven pyres burned simultaneously at the crematorium, with six members of the Sethia family from Bihar
एक साथ सात चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर की ब्रजेश्वरी कॉलोनी में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। बुधवार शाम जब तिलकनगर मुक्तिधाम में एक साथ सात चिताएं जलीं और एक नन्हे बच्चे को दफनाया गया तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अग्नि हादसे में मृत आठ लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। हादसे के शिकार छह लोग बिहार के किशनगंज के थे। शव बुरी तरह जल चुके थे और उन्हें बिहार ले जाना संभव नहीं था। इसके बाद उनकी अंत्येष्टि भी इंदौर में ही करने का फैसला लिया गया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- इंदौर को लगा ग्रहण: कभी अग्नि तो कभी सड़क हादसे ले रहे जान, फिर सौम्या मोटर्स जैसे अग्निकांड से दहला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


छह शव सीधे श्मशान लाए गए
कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन के शव ब्रजेश्वरी एनेक्स पहुंचे और वहां से शवयात्रा निकाली गई। हादसे में बची मनोज की पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। शवयात्रा श्मशान पहुंची। सेठिया परिवार के छह परिजनों के शव वाहन से सीधे श्मशान घाट लाए गए।


ये भी पढ़ें- इंदौर हादसे में आठ की मौत: इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाकर सोया परिवार, शॉर्ट सर्किट के बाद सिलिंडर फटे
 
अपर मुख्य सचिव पहुंचे घटनास्थल 
इस घटना की विस्तृत जांच के लिए राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और विशेष डीजी आदर्श कटियार और विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजन ने उक्त घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक व्यक्त कर कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए घटना से जुड़े हर पहलू की विस्तृत जांच की जाएगी। साथ ही एक एसओपी बनाई जाएगी। राजन ने कहा कि उक्त घटना से जुड़ी जांच के लिए आईआईटी के एक्सपर्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वाहन विशेषज्ञों की एक बैठक कर पता लगाया जाएगा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में चार्जिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed