सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Foundation stones laid and projects worth over ₹900 crore inaugurated during Samriddhi Yatra in Jamui

Bihar: 'काहे भाग रही हो, बैठो यहीं चुपचाप', जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश ने क्यों कही यह बात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Jamui News: जमुई में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान नीतीश कुमार ने 900 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जनसंवाद में विकास पर जोर दिया गया, जबकि सम्राट चौधरी को लेकर भविष्य के नेतृत्व संबंधी संकेत भी सामने आए।

Foundation stones laid and projects worth over ₹900 crore inaugurated during Samriddhi Yatra in Jamui
सीएम नीतीश ने 900 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीतीश कुमार बुधवार को भगवान महावीर की पुण्यभूमि जमुई में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत पहुंचे। लछुआड़ स्थित सभास्थल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बहुचर्चित कुंडघाट जलाशय योजना का उद्घाटन किया और जिले में चल रही विकासात्मक तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की।

Trending Videos

 
900 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर योजनाओं की घोषणा करते हुए ₹312 करोड़ की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ₹602 करोड़ की लागत से 181 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। कुल मिलाकर 900 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की यह पहल जमुई के विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें- Bihar News: नीतीश सरकार ने चार IPS और तीन BPS अधिकारियों का किया तबादला, लखीसराय और नवगछिया के एसपी भी बदले गए
 
जनसंवाद में विकास पर दिया जोर
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जीविका दीदियों के योगदान की सराहना की। करीब 40 मिनट तक चले संवाद के दौरान जब कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं तो मुख्यमंत्री ने हल्के अंदाज में कहा कि काहे भाग रही हो, बैठो यहीं चुपचाप, तुम्हारे लिए और काम करेंगे।
 
नेतृत्व को लेकर संकेत और राजनीतिक चर्चा
कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक संकेत भी देखने को मिले। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर भविष्य की नेतृत्व भूमिका को लेकर इशारों में संदेश दिया, जिसकी क्षेत्र में चर्चा रही। इस अवसर पर मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रेयसी सिंह, झाझा विधायक दामोदर रावत, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed