सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 01 May 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 1 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:22 PM, 01-May-2026

Census 2027: बिहार में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, टॉप 10 की लिस्ट पटना कितने नंबर पर?

Bihar News: अगर आपने स्व-गणना प्रक्रिया नहीं पूरी की है तो जल्दी कर लें। बिहार के स्व-गणना करने की प्रक्रिया का विंडो आज यानी एक मई की रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा। इसके बाद जब प्रगणक आपके घर आएंगे तब ही आपकी गणना प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।  और पढ़ें
11:49 AM, 01-May-2026

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों आज भी बारिश का यलो अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Forecast: बिहार का मौसम बदल चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।  और पढ़ें
11:10 AM, 01-May-2026

Bihar: 'न्यायाधीश' बना तो जेल गया, निकला तो ED 'निदेशक' बना! पटना के इस शख्स के फर्जीवाड़े की रोचक कथा पढ़िए

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक का कॉल आया तो डीएम पहले सोचने लगे। फिर प्राथमिकी दर्ज कराई तो यह वही शख्स निकला, जिसने पिछली दफा बिहार का तत्कालीन डीजीपी के पास न्यायाधीश बनकर एक आईपीएस की पैरवी की थी। और पढ़ें
11:07 AM, 01-May-2026

Bihar News: शादी समारोह में बवाल: डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट, महिलाएं समेत कई घायल

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर रात में असामाजिक तत्व दोबारा आकर शादी घर में घुस गए और लाठी-डंडों से मारपीट की। और पढ़ें
10:35 AM, 01-May-2026

Bihar News: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। और पढ़ें
10:28 AM, 01-May-2026

Bihar: बेतिया-लौरिया मार्ग पर धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, मौत को मात देकर बाहर निकले 6 लोग, टला बड़ा हादसा

पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया एनएच-727 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी से पहले धुआं निकला और कुछ ही देर में आग भड़क गई। चालक और अन्य सवारों ने समय रहते गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 AM, 01-May-2026

Bihar News: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, गाली देने के विरोध में हुआ खूनी विवाद, आरोपी गिरफ्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पड़ोसी ने ईंट से हमला कर राजू पासवान की हत्या कर दी। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
08:31 AM, 01-May-2026

Bihar: नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा, महनार स्वास्थ्य केंद्र बना रणक्षेत्र, महिला डॉक्टर शौचालय में छिपीं

वैशाली जिले के महनार स्वास्थ्य केंद्र में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दो महिला डॉक्टरों को शौचालय में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी, जहां वे करीब तीन घंटे तक फंसी रहीं। और पढ़ें
08:20 AM, 01-May-2026

Bihar News: शादी समारोह के दौरान बवाल, छेड़खानी के आरोप में मारपीट और फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मिल्की गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट और गोलीबारी में बदल गया। और पढ़ें
07:57 AM, 01-May-2026

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच राहत की बौछार, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed