सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 01 May 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 1 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:27 PM, 01-May-2026

Saharanpur: भैंस के सौदे पर भिड़े दो पक्ष, पशु पैठ में फायरिंग की चर्चा से हड़कंप, पुलिस बोली पुष्टि नहीं

सहारनपुर के गंगोह में पशु पैठ के दौरान भैंस की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। फायरिंग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें
12:26 PM, 01-May-2026

Train News: निरस्त चल रही तिरुपति-जम्मूतवी एक्सप्रेस पुन: चलेगी, यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे का निर्णय

26 मई तक निरस्त चल रही तिरुपति-जम्मूतवी(22705) व 29 तक निरस्त की गई जम्मूतवी-तिरुपति एक्सप्रेस (22706) को बहाल कर दिया गया है। और पढ़ें
12:25 PM, 01-May-2026

Varanasi News: पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में 4 दोषी, सात सात साल की सजा; 13 साल बाद आया फैसला

Varanasi News: इस मामले की सुनवाई के दौरान अरुण उर्फ नखड़ू और अजय यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी पत्रावली अलग कर दी गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। और पढ़ें
12:23 PM, 01-May-2026

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नान

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नान और पढ़ें
12:18 PM, 01-May-2026

UP: आगरा कैंट पर राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय महिला गिरी, देवदूत बनी आरपीएफ; इस तरह बचाई जान

आगरा कैंट स्टेशन पर चलती राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला असंतुलित होकर गिर गई, लेकिन RPF जवानों ने तुरंत उसे बचा लिया। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। और पढ़ें
12:18 PM, 01-May-2026

Bijnor: दूध लेने जा रही महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत, दो घंटे बाद पहुंचा वन विभाग

बिजनौर के मंडावली क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाढा में दूध लेने जा रही 45 वर्षीय महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 01-May-2026

Varanasi News: शक्तिवर्धक दवाओं के इस्तेमाल पर लगेगा अंकुश, स्टेडियम में 10 सीसी कैमरे लगे; पढ़ लें निर्देश

Varanasi News: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम लालपुर में 10 सर्विलांस कैमरे लगाकर खेल गतिविधियों की निगरानी सख्त कर दी गई है। इसका उद्देश्य शक्तिवर्धक दवाओं के उपयोग पर रोक लगाना और पारदर्शिता बढ़ाना है। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत जांच होगी और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों में अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। और पढ़ें
12:15 PM, 01-May-2026

Agra University: आगरा विवि की रडार पर कई कॉलेज, सचल दल बना रहा रिपोर्ट; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल और अव्यवस्था मिलने पर कई कॉलेज जांच के दायरे में आ गए हैं। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर इन कॉलेजों पर कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें
12:14 PM, 01-May-2026

UP News: 'श्रमिक दूसरों के घर में इज्जत घर बनाते थे, उनकी इज्जत सड़कों पर दिखती थी', योगी बोले-अब ऐसा नहीं है

मजदूर दिवस पर सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का शुभारंभ किया। साथ ही श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
12:11 PM, 01-May-2026

सेंट जोंस कॉलेज: 12वीं की फर्जी अंकतालिका से पाई नौकरी, बर्खास्त शिक्षिका पर दर्ज हुई FIR

सेंट जोंस कॉलेज की बर्खास्त शिक्षिका पर फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाते हुए हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त किया और अब पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed