सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Accuses Brother-in-law of Child Abuse Father-in-law Issues Death Threat in Agra

देवर का घिनौना कृत्य: भतीजे संग करता है गंदा काम, ससुर को भी नहीं आती शर्म; विवाहिता के आरोप सुन पुलिस भी सन्न

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने देवर पर अपने 10 वर्षीय बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Woman Accuses Brother-in-law of Child Abuse Father-in-law Issues Death Threat in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर 10 वर्षीय बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
Trending Videos

पीड़ित महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर 2024 में पुनर्विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। महिला के अनुसार, अक्तूबर 2025 में उसे इस बात का पता चला कि उसका छोटा देवर उसके मासूम बेटे के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है और उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। जब उसने इस गंभीर मामले की शिकायत पुलिस से करने का प्रयास किया, तो ससुराल वाले कथित तौर पर उसे और उसके बेटे को धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने भेजा संदेश
घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब हाल ही में 5 अप्रैल को महिला के ससुर ने कथित तौर पर मोबाइल पर अभद्र संदेश भेजकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी भरे संदेश ने महिला को भयभीत कर दिया और उसने तत्काल पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद और यौन उत्पीड़न की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस साक्ष्य जुटाकर इस मामले की गहन जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल महिला और उसके बेटे के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अन्य आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed