सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Accident Averted at Agra Cantt: RPF Saves Woman Who Fell While Alighting Moving Rajdhani Express

UP: आगरा कैंट पर राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय महिला गिरी, देवदूत बनी आरपीएफ; इस तरह बचाई जान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा कैंट स्टेशन पर चलती राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला असंतुलित होकर गिर गई, लेकिन RPF जवानों ने तुरंत उसे बचा लिया। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Major Accident Averted at Agra Cantt: RPF Saves Woman Who Fell While Alighting Moving Rajdhani Express
अस्पताल में भर्ती कराई गईं महिला यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा तब टल गया, जब एक महिला चलती राजधानी एक्सप्रेस से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी। स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos


 

आरपीएफ आगरा कैंट इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 6:45 बजे धौलपुर हाउस एमजी रोड आगरा निवासी 46 वर्षीय पूजा अपने किसी परिचित को छोड़ने स्टेशन आई थीं। निजामुद्दीन-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में पूजा ट्रेन में चढ़ गईं और परिचित को छोड़कर जब उतरने लगीं, तब तक ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों ने दौड़कर महिला को उठाया। सूचना मिलने पर पूजा के पति जितेंद्र केसवानी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की दूरी का ध्यान रखें और ट्रेन के रुकने पर ही उतरें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed