सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IMA Protest in Agra: Doctors Oppose Notices to Shut Clinics in Residential Areas

Agra: डॉक्टरों में आक्रोश! आवासीय क्लीनिकों पर नोटिस से भड़का IMA, सेवाएं ठप होने की चेतावनी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय क्षेत्रों में चल रहे क्लीनिकों को बंद करने के नोटिस जारी करने पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। आईएमए ने इसे मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालने वाला बताते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की है।

IMA Protest in Agra: Doctors Oppose Notices to Shut Clinics in Residential Areas
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आवास विकास परिषद की ओर से आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को बंद करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आक्रोश जताया है। तोता के ताल स्थित आईएमए भवन पर बैठक करते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी। नोटिस रद्द करने की मांग की है। शासन को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।
Trending Videos

 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत आवास विकास परिषद आवासीय क्षेत्रों में संचालित चिकित्सकीय संस्थानों को व्यावसायिक गतिविधियां बताते हुए चरणबद्ध नोटिस जारी कर रहा है। कमला नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी में कई चिकित्सकों को ये नोटिस दिए गए हैं। यहां चिकित्सकीय संस्थान बंद हो जाएंगे तो मरीजों का इलाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि चिकित्सकीय सेवाएं सामान्य व्यापार नहीं बल्कि सेवा है। इस मसले पर आईएमए की केंद्रीय कार्यकारिणी जल्द बैठक करने जा रही है। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा, इसके लिए मांग पत्र भेजेंगे। प्रशासन से मांग है कि इन नोटिस को रद्द करें, जिससे चिकित्सकीय सेवाएं बाधित न हों।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed