सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 01 May 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 1 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:23 PM, 01-May-2026

Aligarh: दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस को एक जगह 17 और दूसरी जगह 20 मिनट रोका, यात्री हुए परेशान

नीलांचल एक्सप्रेस को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 17 मिनट तक रोका गया। उसके बाद दाऊद खान स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।  और पढ़ें
01:21 PM, 01-May-2026

UP: स्मार्ट मीटरों पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, उखाड़कर बिजलीघर में लगाया ढेर, आगरा के अकोला में हंगामा

आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, सैकड़ों लोगों ने मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कर दिए। बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें
01:15 PM, 01-May-2026

Prayagraj : प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा 330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, 84 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को अब विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। और पढ़ें
01:14 PM, 01-May-2026

पहले विक्रांत फिर 10 दिन के अंदर प्रेमिका Rakhi Kashyap की ह*त्या, मामले में नया खुलासा

सहारनपुर जिले के रजापुर नौगांव के रजबहे में मृत मिली राखी कश्यप 23 अप्रैल को डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत निवासी प्रयागराज के लापता होने की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस के रडार पर आ गई थी। और पढ़ें
01:07 PM, 01-May-2026

बुद्ध पूर्णिमा: हापुड़ में तीन लाख से अधिक भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, दान देकर कमाया पुण्य

बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना कर दान दिया और विश्व कल्याण की कामना की। और पढ़ें
01:07 PM, 01-May-2026

Hathras: पुरदिलनगर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, 3.39 करोड़ बजट स्वीकृत

पुरदिलनगर में करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। छोटे-मोटे इलाज के लिए भी उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:07 PM, 01-May-2026

देवर का घिनौना कृत्य: भतीजे संग करता है गंदा काम, ससुर को भी नहीं आती शर्म; विवाहिता के आरोप सुन पुलिस भी सन्न

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला ने देवर पर अपने 10 वर्षीय बेटे के यौन उत्पीड़न और ससुर पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। और पढ़ें
12:59 PM, 01-May-2026

UP: ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालना आसान, डॉक्टरों को मिला नया हुनर

एसएन मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग ने रेजीडेंट डॉक्टरों को ब्रोंकोस्कॉपी तकनीक का प्रशिक्षण दिया, जिससे सांस नली में फंसी वस्तुओं को सुरक्षित निकाला जा सके। डॉक्टरों के अनुसार यह तकनीक बच्चों समेत आपात मरीजों के इलाज में बेहद उपयोगी साबित हो रही है। और पढ़ें
12:56 PM, 01-May-2026

अयोध्या में श्रम दिवस पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न

अयोध्या में श्रम दिवस पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न और पढ़ें
12:55 PM, 01-May-2026

Agra: डॉक्टरों में आक्रोश! आवासीय क्लीनिकों पर नोटिस से भड़का IMA, सेवाएं ठप होने की चेतावनी

आगरा में आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय क्षेत्रों में चल रहे क्लीनिकों को बंद करने के नोटिस जारी करने पर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। आईएमए ने इसे मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालने वाला बताते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed