{"_id":"69f45e887af3f28e7b0b1661","slug":"sacrilege-in-malout-pages-of-gutka-sahib-found-scattered-in-ward-no-10-case-registered-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलोट में बेअदबी: वार्ड नंबर 10 में बिखरे मिले गुटका साहिब के अंग, कानून बनने के बाद पहली घटना; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलोट में बेअदबी: वार्ड नंबर 10 में बिखरे मिले गुटका साहिब के अंग, कानून बनने के बाद पहली घटना; केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 01 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
जिस स्थान पर यह घटना हुई उस जगह पर ज्यादातर कबाड़ का काम करने वाले लोग रहते हैं। जगीर सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गुटका साहिब के बिखरे हुए हिस्सों को इकट्ठा किया और उन्हें गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखा।
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मलोट के वार्ड नंबर 10 में स्थित इंदिरा बस्ती की गली नंबर 4 में श्री सुखमनी साहिब के गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले। कानून बनने के बाद बेअदबी की यह पहली घटना है।
स्थानीय लोगों ने अंगों को इकट्ठा करके सुरक्षित रखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी हरजीत सिंह मान और एसएचओ हरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यह घटना वीरवार को हुई। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर यह घटना हुई उस जगह पर ज्यादातर कबाड़ का काम करने वाले लोग रहते हैं। जगीर सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गुटका साहिब के बिखरे हुए हिस्सों को इकट्ठा किया और उन्हें गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षित रखा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos