{"_id":"69f44fd4363111608900e8f3","slug":"body-of-noida-resident-found-in-hasan-garh-village-khurja-bulandshahr-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: खुर्जा देहात के गांव हसनगढ़ में नोएडा निवासी व्यक्ति का मिला शव, गले और सिर पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: खुर्जा देहात के गांव हसनगढ़ में नोएडा निवासी व्यक्ति का मिला शव, गले और सिर पर गंभीर चोट
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 01 May 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में उसके गले और सिर पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में आज उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय ग्रामीणों ने बंबे में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान नोएडा निवासी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
Trending Videos
मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में उसके गले और सिर पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक के शरीर पर केवल कपड़े की लंगोट ही मौजूद थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही खुर्जा देहात थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बंबे से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
गांव हसनगढ़ में शव मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी पूछताछ शुरू कर दी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
