{"_id":"69f38c6f6db63cff4d030a90","slug":"father-drowned-while-immersing-ashes-in-ganga-son-missing-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-153414-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा में अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे, पिता को बचाया, बेटा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा में अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे, पिता को बचाया, बेटा लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुल के समीप बृहस्पतिवार को दादा की अस्थियां विसर्जित करने आए पिता-पुत्र गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गए। डूब रहे पिता को बचाने के प्रयास में 30 वर्षीय बेटा खुद गहरे पानी में कूद गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पिता को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीमें सर्च अभियान में जुटी है।
बुलंदशहर निवासी पप्पन का बुधवार को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर उनके पुत्र राजेश (60) और पौत्र अमर (30) अस्थि विसर्जन के लिए अनूपशहर गंगापुल के नीचे पहुंचे थे। नदी किनारे रस्म अदायगी के दौरान अचानक पैर फिसलने से राजेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
पिता को मौत के मुंह में जाते देख अमर ने बिना सोचे-समझे गंगा में छलांग लगा दी। राजेश को तो वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन अमर तेज बहाव के कारण गहरे जल में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि लापता अमर की शादी महज 4-5 महीने पहले ही हुई थी। परिवार बेहद गरीब है और मोहल्ला आहार गेट में झोपड़ी डालकर सूप बनाकर अपना गुजारा करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड प्लाटून और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। एनडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, नदी की लहरों में अमर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos