सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   284 cylinders found missing at the agency, sealed

Bulandshahar News: एजेंसी पर 284 सिलिंडर मिले कम, लगाई सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
284 cylinders found missing at the agency, sealed
खानपुर गैस एजेंसी पर जांच करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। नगर की कुंदन भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। गैस गोदाम के स्टॉक का मिलान करने पर 284 सिलिंडर कम पाए गए। गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को सील कर सिलिंडर बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही उपभोक्ताओं को दौलतपुर गैस एजेंसी स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को दौलतपुर से गैस आपूर्ति कराई जाएगी, ताकि वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो।
Trending Videos

कुंदन भारत गैस एजेंसी पर पिछले एक पखवाड़े से कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। तीन दिन पूर्व भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। शिकायतों के आधार पर एआरओ रामेंद्र यादव, सदर आपूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा और आपूर्ति निरीक्षक स्याना काशिफ अली की टीम बृहस्पतिवार को एजेंसी पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान स्टॉक में भारी कमी सामने आई, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने भी लिखित व मौखिक शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर लंबे समय से सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है, होम डिलीवरी बंद है और बुकिंग के एक माह बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। आपूर्ति निरीक्षक काशिफ अली ने बताया कि जांच के दौरान एजेंसी पर 284 सिलिंडर कम पाए गए। साथ ही और भी अनियमितताएं मिली हैं। इस पर एजेंसी को सील कर दिया है। साथ ही दौलतपुर स्थित एजेंसी पर मौके पर मिले सिलेंडर भेज दिए गए हैं। जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
ग्राहक से अभद्रता का वीडियो वायरल

दो दिन पूर्व गैस गोदाम पर कर्मचारी द्वारा ग्राहक से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासनिक कार्यवाही के बाद लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे है। वायरल वीडियो में कर्मचारी ग्राहक को गाली दे रहा है।


एजेंसियों पर लग रही लाइन, नहीं मिल रहे सिलिंडर
बुलंदशहर। जिले में गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। इसके चलते रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी एजेंसियों पर लाइन लगी रहीं और सिलिंडर न मिलने पर अधिकतर उपभोक्ता बिना सिलिंडर लिए मायूस लौट गई। एक एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंची मंजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने छह अप्रैल को बुकिंग कराई थी और आज 30 अप्रैल हो गई। बावजूद इसके अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। वह लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहीं हैं। इसी तरह अन्य उपभोक्ता प्रेम चंद व श्यामवीर ने बताया कि वह पिछले कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं और सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि दो से सात दिन तक सिलिंडर की सप्लाई मिलने से समस्या बन रही है। डीएसओ अभय सिंह का कहना है कि समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और पेट्रो कंपनी के सेल्स मैनेजर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।





उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर एजेंसी की जांच कराई गई। जांच में अनियमितता मिली है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed