सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 22 May 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:21 PM, 22-May-2026

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा का असर बना रह सकता है।

और पढ़ें
01:50 PM, 22-May-2026

Bihar News: गंगा किनारे मिट्टी माफियाओं का खेल! एनटीपीसी प्लांट के पास रातभर चलता रहा अवैध खनन

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढीबर गांव के पास गंगा किनारे अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि लगातार कई रातों तक मिट्टी कटाई होती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें
Trending Videos
12:53 PM, 22-May-2026

2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया?

Bihar News: आईपीएल 2026 तो अब खत्म होने को है, लेकिन इसमें बिहार के लिए माहौल बन गया है। बिहारी क्रिकेटरों के प्रदर्शन को देखते हुए देश के चर्चित बिजनेसमैन ने 'बेमिसाल बिहार' नाम सुझाते हुए आईपीएल टीम बनाने में बेशर्त मदद का एलान किया है। और पढ़ें
12:16 PM, 22-May-2026

Bihar: जल-संकट पर हाहाकार,सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में आबादी प्यासी, नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के भीम बांध स्थित सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 300 की आबादी वाले गांव के लोग नदी का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। और पढ़ें
12:14 PM, 22-May-2026

Bihar: बिहार में रिश्तों का कत्ल! पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध, पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी रौनक खातून की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति का राजस्थान में किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था। और पढ़ें
12:06 PM, 22-May-2026

Bihar News: साइबर पुलिस का त्वरित एक्शन, जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर कथित धमकी देने वाले युवक को गया साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उसने मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी बातें कही थीं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 AM, 22-May-2026

Bihar: कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार, खौलते दूध से झुलसी बच्ची पर लगाया नमक

पटना जिले के पंडारक स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा सुहानी कुमारी के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि किचेन मेड ने बच्ची से खौलते दूध का बर्तन उठवाया और पीछे से धक्का दे दिया, जिससे गर्म दूध उसके चेहरे और गर्दन पर गिर गया। और पढ़ें
10:14 AM, 22-May-2026

Bihar Latest News: राज्य में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं लू | Amar Ujala

Bihar Latest News: राज्य में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं लू | Amar Ujala और पढ़ें
09:52 AM, 22-May-2026

Bihar: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, यूपी से लौट रहे दो दोस्तों में से एक की मौत, दूसरा गंभीर

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच-27 ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दो दोस्तों में से एक रंजय कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त अमरेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें
09:22 AM, 22-May-2026

Bihar : जिंदा जलाए गए अग्रवाल परिवार में एक और मौत, खुद को आग लगाने वाले आरोपित कन्हैया ने भी दम तोड़ा

Bihar : ससुराल में आकर ससुरालवालों को आग के हवाले करने वाले आरोपी कन्हैया सहित दो लोगों की आज मौत हो गई। इस तरह इस मामले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed