सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tormented by Demands for 6 Lakhs and Threats Aman Takes His Own Life by Hanging Himself at Home

Kanpur: छह लाख की डिमांड और धमकी से टूटा अमन, घर में फंदा लगाकर दी जान, आठ माह पहले किया था प्रेम विवाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में युवक ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और छह लाख रुपये की मांग से तंग आकर खुदकुशी कर ली। भाई पवन की शिकायत और धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur Tormented by Demands for 6 Lakhs and Threats Aman Takes His Own Life by Hanging Himself at Home
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज इलाके में गुरुवार देर रात एक निजी कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी और छह लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

Trending Videos

गंगागंज निवासी अमन द्विवेदी (21) ने गुरुवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई पवन के मुताबिक अमन ने करीब आठ महीने पहले बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ गांव निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवती के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे और कुछ समय बाद युवती को अपने साथ वापस ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे युवती के परिजन
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवती की मां ने अमन के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दे दिया। वहीं युवती के भाई, माता और पिता लगातार शिकायत वापस लेने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि गुरुवार रात युवती का भाई घर पहुंचा और अमन को धमकाते हुए जान से मारने की बात कही।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के अनुसार इसी मानसिक तनाव में आकर अमन ने देर रात आत्मघाती कदम उठा लिया। परिवार का कहना है कि उनके पास ससुराल पक्ष द्वारा दी गई धमकियों की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed