सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba NEET Student Case 16 Days of Hell or Consensual Love Court Investigation Takes a Turn Following Video

UP: ‘16 दिनों का नर्क या मर्जी का प्यार?’ कोर्ट में कहा- दुष्कर्म कर सिगरेट से दागा, Video से घूमी जांच की सुई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba NEET Student Abduction and Assault Case: महोबा में नीट छात्रा ने मोहित व अन्य पर अपहरण, दुष्कर्म और सिगरेट से दागने का आरोप लगाया, जिसके बाद तीन आरोपी जेल गए। अब पीड़िता का आरोपी संग स्वेच्छा से शादी का वीडियो और हाईकोर्ट की सुरक्षा याचिका सामने आने से एसपी शशांक सिंह जांच में जुटे हैं।

Mahoba NEET Student Case 16 Days of Hell or Consensual Love Court Investigation Takes a Turn Following Video
महोबा नीट छात्रा केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रहकर नीट की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा के सनसनीखेज अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने पुलिस और अदालत दोनों को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां पीड़िता ने कोर्ट में बयान देकर आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए।

Trending Videos

कहा कि 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन देने, सिगरेट से दागने और चाकू से हमला किया गया। वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर एक वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट वायरल हुआ है, जिसमें छात्रा उसी मुख्य आरोपी युवक से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वेच्छा से शादी रचाती नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीले इंजेक्शन दिए, बेरहमी से पीटा और सिगरेट से दागा
जिले में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन दिए, बेरहमी से पीटा और सिगरेट से उसके हाथ को दागा। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी मिले थे। यही नहीं भाई की हत्या की धमकी देकर उस पर जबरन शादी का दबाव भी बनाया था।

Mahoba NEET Student Case 16 Days of Hell or Consensual Love Court Investigation Takes a Turn Following Video
युवक संग शादी करती नीट छात्रा - फोटो : amar ujala

तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती महोबा शहर में किराए का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल की शाम वह लाइब्रेरी से लौट रही थी तभी रास्ते में चार पहिया वाहन सवार कुछ युवक उसके पास पहुंचे।

विज्ञापन

युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया
आरोप है कि दो-तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया, जबकि अन्य आरोपी वाहन के अंदर बैठे रहे। इसके बाद उसे अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया। वहीं बेटी से संपर्क न होने पर उसकी मां ने शहर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। सात मई को युवती की मां ने पठा लवकुश नगर निवासी मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

Mahoba NEET Student Case 16 Days of Hell or Consensual Love Court Investigation Takes a Turn Following Video
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : amar ujala

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप
मां ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट महिला थाना छतरपुर में दर्ज है। 16 मई को पुलिस ने छात्रा को खोज लिया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। अगले दिन संपूर्ण समाधान दिवस में परिजनों ने पुलिस पर बयान दर्ज करने में लापरवाही और आरोपी पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

बंधक बनाकर रखा और मारपीट व दुष्कर्म किया 
पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि अपहरण के बाद रास्ते में उसे नशीले इंजेक्शन लगाए गए, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपियों ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया। 13 मई को उसे प्रयागराज ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने मोबाइल में उसके भाई की तस्वीर दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की, तो उसके भाई की हत्या करा दी जाएगी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो भी बनाए।

वीडियो वायरल होते ही घूमी जांच की सुई
पीड़िता के इस खौफनाक बयान के तुरंत बाद मंगलवार रात सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने इस पूरी कहानी पर सवाल खड़ा कर दिया। दरअसल, छात्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा एक युवक से शादी रचाते दिख रही है। यह युवक अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवकों में से एक है।

हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है
इतना ही नहीं इन दोनों युवक-युवती की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात भी सामने आई है। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने और विरोध कर रहे परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस वायरल वीडियो और फोटो की जांच में जुटी है।

युवक छात्रा की मांग में सिंदूर भी भर रहा है
वायरल वीडियो में छात्रा एक युवक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह करती दिखाई दे रही है। युवक उसकी मांग में सिंदूर भी भर रहा है। यह वीडियो प्रयागराज आर्य संस्कार समाज भवन का बताया जा रहा है। वीडियो में शादी करा रहे पंडित छात्रा से पूछ रहे हैं कि उस पर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं है, वह अपनी मर्जी से ही शादी कर रही है न।

वीडियो व मैरिज सर्टिफिकेट से उलझा मामला
तब युवती परिवार की असहमति के कारण घर छोड़ने की बात कह रही है। सोशल मीडिया में एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। इस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं। शादी का वीडियो व मैरिज सर्टिफिकेट सामने आने के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस उससे दुबारा पूछताछ करेगी। फिलहाल युवती अपने परिवार के साथ है।

शादी करके दोनों ने हाईकोर्ट में लगाई थी सुरक्षा की गुहार
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि छतरपुर की एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमों ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। बयान के आधार पर अपहरण के मामले में धाराओं में वृद्धि की गई है। तीन लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

नए तथ्यों की कराई जा रही है विवेचना
उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जो युवती और नामित अभियुक्त के विवाह का है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा युवती व युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका भी डाली है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा की मांग की गई है। इन सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। जो अपहृता और नामित अभियुक्त के विवाह का वीडियो है। जिसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपहृता व आरोपी युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका डाली है। जिसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा दिए जाने जैसे तथ्य अंकित किए गए हैं। सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है। जो भी तथ्य पाए जाएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  -शशांक सिंह, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed