Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: ‘बंटवारा करा दीजिए, नहीं तो जान दे दूंगी’; और फिर विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर गांव में संपत्ति विवाद से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ेंLalu Family: विधान परिषद् के लिए राजद का प्रत्याशी सामने आते ही लालू परिवार में विस्फोट; रोहिणी ने क्या लिखा?
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए और आरोप लगाया। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ेंBihar: गैर-इरादतन हत्या के दोषी भाजपा विधायक का घर खाली, मकान में परिवार का सदस्य भी नहीं; दिल्ली कब जाएंगे?
दिल्ली में 2018 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में बिहार के साहेबगंज विधायक और पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह को अदालत ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 9 जून को होनी है। फैसले के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।
और पढ़ेंKhan Sir Petition: फैजल खान सर को जमानत या जेल- कल होगा तय; लंबे ड्रामे के बाद आखिर जमानत याचिका दायर
Bihar News : सोशल मीडिया स्टार फैजल खान सर को पटना पुलिस ने इतने समय तक गिरफ्तार नहीं किया। अब, जेल से बचने के लिए खान सर ने जमानत याचिका दायर कर दी है। कल फैसला हो जाएगा कि उनके साथ क्या होगा? और पढ़ेंBihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, बोधगया से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत और 20 घायल
औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ेंBihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री नहीं रहेंगे? विधान परिषद् में इस बार नहीं तो क्या बचा विकल्प
Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए के नौ पहले से घोषित प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी है। मतलब, दीपक प्रकाश विधान परिषद् नहीं जा रहे। तो क्या मंत्री की कुर्सी छिनेगी? और पढ़ेंBihar: वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवा! मगध मेडिकल कॉलेज में चार दिन से ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवा बहाल होने के बावजूद सामान्य मरीजों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
और पढ़ेंMLC Election Bihar : एक सीट पर बिना लड़े ही NDA ने हार मानी; 12 बजे तक 10वीं सीट के लिए NR नहीं कटाया
Bihar News : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव होना था। एनडीए ने नौ सीटों के लिए ही प्रत्याशी दिए। दीपक प्रकाश को लेकर असमंजस था। अब भी है। लेकिन, अंतिम दिन 12 बजे तक दीपक प्रकाश के नाम से एनआर नहीं कटा है। और पढ़ेंBihar MLC Election: माननीय कब से कहलाएंगे पवन सिंह? भोजपुरी के पावर स्टार विधान परिषद् जा रहे
Bihar News : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते हैं पवन सिंह। घर से राजनीति तक, विवादों में घिरे रहे हैं। अब भाजपा उन्हें बिहार के उच्च सदन भेज रही है। वह किस तारीख से माननीय कहे जाएंगे? और पढ़ेंBihar: न संतान थी, न इलाज के पैसे; कीमती जमीन पर नजर गड़ाए बैठे रिश्तेदारों ने दिव्यांग को उतारा मौत के घाट
गया जिले के डुमरिया प्रखंड में दिव्यांग कृष्ण भगत की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद और संपत्ति बंटवारे को लेकर रिश्तों में तनाव बढ़ा था। इलाज के लिए जमीन बेचने और बहनों को हिस्सा देने की इच्छा विवाद की प्रमुख वजह बताई जा रही है।
और पढ़ें