सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl leaves home, upset over childhood-arranged marriage; Misdeed in Chitrakoot

मजबूरी का उठाया फायदा: बचपन में तय शादी से नाराज होकर घर से गई किशोरी, प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने की हैवानियत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक ने किशोरी से चित्रकूट में दुष्कर्म किया। बस से सतना की ओर जाते समय आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। 

Teenage girl leaves home, upset over childhood-arranged marriage; Misdeed in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बचपन में तय की गई शादी से नाराज होकर घर से गई एक किशोरी के साथ चित्रकूट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाया। उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को सतना जाने वाली बस से गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। किशोरी के पिता ने उसकी शादी बचपन में ही रिश्तेदारी में तय कर दी थी। कुछ समय पहले जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। परिजन से नाराज होकर वह बिना बताए चार दिन पहले घर छोड़कर चित्रकूट पहुंच गई। वहां अकेले होने और परेशान स्थिति का फायदा उठाते हुए कानपुर नगर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी 29 वर्षीय गोपाल सिंह उसके संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पहले किशोरी से सहानुभूति जताई और उसकी समस्याएं सुनकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा किया और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। विश्वास में लेने के बाद वह किशोरी को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गया। वारदात के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया और पूरी आपबीती बताई।

किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम चित्रकूट पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सतना की ओर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने बस अड्डे और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई।

 
विज्ञापन

आरोपी को सतना जाने वाली बस से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बांदा नगर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed