सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The entire community held a panchayat on the second day after the statue was vandalized.

Banda News: प्रतिमा खंडित होने के दूसरे दिन सर्व समाज ने की पंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The entire community held a panchayat on the second day after the statue was vandalized.
प्रतिमा खंडित करने के मामले में बैठक करते सर्वसमाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कस्बे के खरोच मार्ग स्थित देवीनगर मोहल्ले में कारू माता मंदिर में स्थापित काली माता की अष्टभुजा प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना के बाद रविवार को मंदिर प्रांगण में सर्वसमाज की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में नगरवासियों ने घटना पर रोष व्यक्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
Trending Videos




बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सौ वर्ष पुरानी मूर्ति है। ऐसी घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन को मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सभी वर्गों को एकजुट होकर मंदिर की सुरक्षा और नई प्रतिमा स्थापना में सहयोग करना चाहिए। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, संचालन और सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा तथा नियमित पूजा-अर्चना के लिए पुजारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में कमलाकांत द्विवेदी, जमुना प्रसाद पांडेय, विपिन विनोद दीक्षित, पवन वर्मा, राकेश चौरसिया, हरिश्चंद्र सोनकर, माता प्रसाद शुक्ला, सुंदरलाल त्रिपाठी सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा, उपनिरीक्षक रक्षा देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed