{"_id":"6a265239bfd5bd461f0082fc","slug":"teenage-girl-leaves-home-upset-over-childhood-arranged-marriage-misdeed-in-chitrakoot-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजबूरी का उठाया फायदा: बचपन में तय शादी से नाराज होकर घर से गई किशोरी, प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूरी का उठाया फायदा: बचपन में तय शादी से नाराज होकर घर से गई किशोरी, प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने की हैवानियत
Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
सार
युवक ने किशोरी से चित्रकूट में दुष्कर्म किया। बस से सतना की ओर जाते समय आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन में तय की गई शादी से नाराज होकर घर से गई एक किशोरी के साथ चित्रकूट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले किशोरी की मजबूरी का फायदा उठाया। उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और होटल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को सतना जाने वाली बस से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। किशोरी के पिता ने उसकी शादी बचपन में ही रिश्तेदारी में तय कर दी थी। कुछ समय पहले जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। परिजन से नाराज होकर वह बिना बताए चार दिन पहले घर छोड़कर चित्रकूट पहुंच गई। वहां अकेले होने और परेशान स्थिति का फायदा उठाते हुए कानपुर नगर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी 29 वर्षीय गोपाल सिंह उसके संपर्क में आया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की उम्र 16 वर्ष है। किशोरी के पिता ने उसकी शादी बचपन में ही रिश्तेदारी में तय कर दी थी। कुछ समय पहले जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। परिजन से नाराज होकर वह बिना बताए चार दिन पहले घर छोड़कर चित्रकूट पहुंच गई। वहां अकेले होने और परेशान स्थिति का फायदा उठाते हुए कानपुर नगर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी 29 वर्षीय गोपाल सिंह उसके संपर्क में आया।
विज्ञापन
युवक ने पहले किशोरी से सहानुभूति जताई और उसकी समस्याएं सुनकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा किया और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। विश्वास में लेने के बाद वह किशोरी को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गया। वारदात के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया और पूरी आपबीती बताई।
किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम चित्रकूट पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सतना की ओर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने बस अड्डे और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई।
आरोपी को सतना जाने वाली बस से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे बांदा नगर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।