सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:57 PM, 23-Jun-2026

Bihar: 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे', CM सम्राट ने ऐसा कह किस बलिदान की दिलाई याद?

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कारण में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
02:53 PM, 23-Jun-2026

Bihar: चावल से लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को मारी टक्कर, 10 महिला जवानों समेत 13 पुलिसकर्मी घायल

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में चावल लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 13 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें 10 महिला जवान शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

और पढ़ें
01:31 PM, 23-Jun-2026

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी की सुरक्षा में चूक मामले में सरकार ने किसे किया निलंबित, क्या आरोप लगाया गया?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में चूक मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। उच्चस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदार अफसर को निलंबित कर दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
12:53 PM, 23-Jun-2026

Bihar: पुलिस को देख भागा युवक, घर की अलमारी से मिला देसी कट्टा और कारतूस; अवैध हथियारों का खुलासा

जहानाबाद के मखदुमपुर में पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पकड़ने के बाद उसके घर से देसी कट्टा, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने दो सहयोगियों के नाम बताए हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक साजिश की जांच कर रही है। और पढ़ें
12:51 PM, 23-Jun-2026

NEET 2026: पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था? जानिए पूरा मामला

नीट पुनर्परीक्षा के दौरान कई राज्यों में सॉल्वर गैंग और डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने की घटनाओं के बीच पीएमसीएच के कुछ छात्रों की अचानक गैरहाजिरी ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। और पढ़ें
12:13 PM, 23-Jun-2026

Bihar: शादी से लौट रहे वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; गांव में पसरा मातम

जमुई में शादी समारोह से लौट रहे 25 वर्षीय वीडियोग्राफर कुणाल कुमार साह की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मृतक परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 23-Jun-2026

Bihar: चौकी पर सो रही थी बेटी, अचानक गर्दन पर सांप ने काटा; इलाज के लिए भटकते रहे परिजन, मची चीख-पुकार

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में घर में सो रही 17 वर्षीय गायत्री कुमारी को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे भोरे सीएचसी, सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें
10:48 AM, 23-Jun-2026

Bihar: सड़क किनारे बोरे से बाहर निकला हुआ था पैर, खोलकर देखा तो उड़े पुलिस के होश; इलाके में फैली दहशत

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें
10:08 AM, 23-Jun-2026

Bihar: जमीन रिकॉर्ड में फर्जीवाड़े का आरोप, पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर केस; पुश्तैनी जमीन कब्जाने का दावा

अररिया के फुलकाहा में एक किसान ने भूमि रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े और जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप लगाते हुए पूर्व सीओ समेत 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में ऑनलाइन रिकॉर्ड से छेड़छाड़, धमकी और फायरिंग तक के आरोप लगाए गए हैं।

और पढ़ें
09:26 AM, 23-Jun-2026

Bihar: औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; मुजफ्फरपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed