पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 7 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:19 PM, 07-Jul-2026

Lalu Yadav: रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला

Bihar Political News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित किताबें कचरे के ढेर में मिलने पर सियासत गरमा गई है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मामले को उठाया और ऐसा करने वालों पर जमकर हमला बोला। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें
01:45 PM, 07-Jul-2026

Bihar: राजस्थान के स्कूलों की खूबियां अपनाएगा बिहार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- जयपुर जाएगी अध्ययन टीम

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजस्थान का दौरा कर मॉडल स्कूलों और कोटा की कोचिंग व्यवस्था का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार से एक अध्ययन दल जयपुर भेजा जाएगा। सरकार बिहार के मॉडल स्कूलों में आधुनिक तकनीक और नवाचार आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
12:29 PM, 07-Jul-2026

Bankipur Vidhan Sabha: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान

एक वक्त में भाजपा के नेता रहे बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा अब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव में उन्होंने जनता से प्रशांत किशोर को वोट देने की अपील की है। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा?  और पढ़ें
12:04 PM, 07-Jul-2026

Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, इन 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी; पटना में 11 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather News: पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।  और पढ़ें
11:59 AM, 07-Jul-2026

Bihar : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान मौत; बाइक सवार भी घायल

सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही 55 वर्षीय कौशल्या देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें
11:29 AM, 07-Jul-2026

Bihar: मानव तस्करी नेटवर्क पर NIA का बड़ा एक्शन, बिहार में संदिग्ध से पूछताछ; कंबोडिया से जुड़े हैं तार

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच के दौरान NIA ने मोतिहारी के फेनहारा निवासी मो. कलामुद्दीन से पूछताछ कर उसका मोबाइल जब्त किया है। एजेंसी को संदेह है कि वह भारतीय युवकों को कंबोडिया भेजने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। उसे 13 जुलाई को पटना तलब किया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 07-Jul-2026

Bihar : पत्नी से बात नहीं कराई तो दामाद ने चुराई बाइक, फिर खुद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण; ये है वजह

दरभंगा में पत्नी से बात नहीं होने से परेशान युवक ने बाइक चोरी कर खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद थी कि चोरी के मामले में उसकी पत्नी उससे मिलने आएगी। जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। और पढ़ें
10:40 AM, 07-Jul-2026

Bihar: शराबबंदी के बीच सरकारी डॉक्टर की 'मधुशाला'? वायरल वीडियो से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

जहानाबाद सदर अस्पताल के एक सरकारी डॉक्टर और कुछ कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

और पढ़ें
10:12 AM, 07-Jul-2026

Bihar : ऑनलाइन साक्ष्य ही स्वीकार, कागजात लेने पर रोक; बिहार सरकार का राजस्व न्यायालयों को लेकर निर्देश

बिहार सरकार ने राजस्व न्यायालयों में बड़ा बदलाव करते हुए कागजी दस्तावेज लेने पर रोक लगा दी है। अब सभी साक्ष्य केवल आरसीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होंगे। सुनवाई से लेकर अंतिम आदेश तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

और पढ़ें
09:36 AM, 07-Jul-2026

Bihar : हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि? UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया

लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान में बिहार को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने राज्य की सराहना की है। पहली बार अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिलों ने TAS-1 सर्वे पास किया है, जिसके बाद इन जिलों में दवा वितरण अभियान बंद कर निगरानी चरण शुरू होगा।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed