फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 7 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:51 PM, 07-Jul-2026

Bihar News: पुलिस को चकमा देकर बेटे संग फरार हुई हत्या की आरोपी महिला, वन स्टॉप सेंटर से कैसे हुई गायब?

Bihar News: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है, जबकि आरोपी को थाने की बजाय वन स्टॉप सेंटर में रखने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
  और पढ़ें
10:38 PM, 07-Jul-2026

Bihar News: पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार हुए जाले के BDO, नेपाल भागने की तैयारी में था अधिकारी?

Bihar news: मुजफ्फरपुर में पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:02 PM, 07-Jul-2026

Bihar: अबीर-गुलाल और नाच-गाने के बीच निकली सब्जी विक्रेता की अंतिम यात्रा, देखने उमड़ी भारी भीड़

मुंगेर जिले के रहने वाले सब्जी विक्रेता वीडियो मंडल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और नाच-गाने के साथ निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जानिए क्यों किया गया ऐसा। और पढ़ें
09:31 PM, 07-Jul-2026

Bihar: पांच दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव परिजनों की शिकायत पर पांच दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें
09:00 PM, 07-Jul-2026

Bihar News: स्कूल-कॉलेज के बाहर अब नहीं चलेगी मनचलों की मनमानी, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी पुलिस

Bihar News: बाढ़ में छात्राओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने स्कूलों और कॉलेजों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की है। छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा की भावना बढ़ी है और मनचलों पर भी अंकुश लगा है।
  और पढ़ें
08:44 PM, 07-Jul-2026

Bihar: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के कुछ देर बाद मां की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों का हंगामा

Bihar News: गया के बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 07-Jul-2026

Bihar News: थार, अर्टिगा और डिजायर में छिपाकर ले जा रहे थे 100 किलो गांजा, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा

पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस और विशिष्ट आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में तीन वाहनों से 100 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में पांच अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह खेप समस्तीपुर भेजी जानी थी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
  और पढ़ें
07:34 PM, 07-Jul-2026

Bihar: पाकिस्तानी गैंगस्टर से कनेक्शन के बाद सद्दाम पर शिकंजा, मोबाइल से खुल सकते हैं आतंकी नेटवर्क के राज

Bihar News: मुंगेर के मोहम्मद सद्दाम को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के जरिए संभावित नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसके संपर्क की बात सामने आई है। और पढ़ें
07:13 PM, 07-Jul-2026

Bihar: अस्पताल पहुंचते ही ई-रिक्शा पर गूंजी नवजात की किलकारी, स्ट्रेचर भी नहीं मिला, रैंप से पैदल चली प्रसूता

Bihar News: मुंगेर सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा पर बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद भी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलने से नवप्रसूता को परिजनों के सहारे रैंप से पैदल प्रसव वार्ड तक जाना पड़ा। और पढ़ें
07:09 PM, 07-Jul-2026

Bihar Election: रेखा गुप्ता कांग्रेस को मैनेज कर सकेंगी? पिछले चुनाव में कैसे हुई थी डील, इस बार क्या होगा?

Bankipur Assembly By-election: बांकीपुर के लिए घोषित राजद प्रत्याशी पिछली बार अंतिम समय में कांग्रेस से आईं थीं। हार के बावजूद उन्होंने राजद का साथ नहीं छोड़ा। परिणाम यह हुआ कि राजद ने इस बार कांग्रेस की मांग को दरकिनार किया और रेखा गुप्ता को मौका दिया।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed