फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On-the-spot resolution of 23 pension-related issues.

Meerut News: पेंशन संबंधी 23 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Wed, 08 Jul 2026 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 08 Jul 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot resolution of 23 pension-related issues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए बुधवार को स्पर्श पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक मेरठ-1 पर स्पर्श पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। वेटरंस नोड के कर्नल वेटरंस एएस अंतिल और पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल एसके सिसोदिया ने कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 50 से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों ने अपनी समस्याएं रखीं। वेटरंस नोड, सीडीए और पॉलीक्लीनिक के अधिकारियों ने 23 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बीच हुई समस्याओं का शिकायतकर्ताओं को वेटरंस नोड में बुलाकर निस्तारण कराया जाएगा। स्पर्श कैंप में कागजों में नाम में त्रुटि, पेंशन नहीं मिलना आदि समस्याएं आईं। कर्नल वेटरंस एएस अंतिल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर देवकांत, कुलदीप कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed