Shamli: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कैराना तहसील का कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक भी हिरासत में
शामली के कैराना तहसील में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो धर्मवीर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सहायक अजय के पास से भी 1 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों से पूछताछ जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कैराना तहसील में तैनात कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके सहायक को भी रिश्वत की रकम के साथ हिरासत में लिया गया। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल
झिंझाना निवासी एक शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि कैराना तहसील में तैनात कानूनगो धर्मवीर सरकारी कार्य कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: Meerut: 'लाठी चला दो, फिर भी नहीं हटेंगे', कलेक्ट्रेट पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस से तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज
पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा
कार्रवाई के दौरान टीम ने कानूनगो धर्मवीर को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं उसके सहायक अजय के कब्जे से 1,000 रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल 6,000 रुपये की रिश्वत की रकम बरामद हुई।
आदर्श मंडी थाने ले जाकर पूछताछ
कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम कानूनगो धर्मवीर और उसके सहायक अजय को हिरासत में लेकर आदर्श मंडी थाने पहुंची। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।