Meerut: कसेरुबक्सर मारपीट पर बढ़ा बवाल, सर्वसमाज आया साथ, कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना
मेरठ के कसेरुबक्सर बाजार में मारपीट के मामले में सर्वसमाज ने 17 सदस्यीय समिति बनाई है। बुधवार को अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। चार दिन में कार्रवाई नहीं होने पर मिठाई की दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित कसेरुबक्सर बाजार में मिठाई कम तौलने के विवाद के बाद तीन युवकों के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सर्वसमाज की 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिन के भीतर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार से घटनास्थल स्थित मिठाई की दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
बुधवार को अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को समिति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। समिति पूरे मामले को विभिन्न प्रशासनिक और राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर भी उठाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं न लगाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत
धारा 307 और 308 जोड़ने की उठी मांग
बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास से संबंधित उपयुक्त धाराएं जोड़ी जाएं। साथ ही, घटना के वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य आरोपियों को भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वीडियो में फावड़े समेत अन्य वस्तुओं से हमला दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं। उनका आरोप है कि हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल गई। बैठक में कसेरुबक्सर के पूर्व पार्षद जयवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, कपिल राणा बीटा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
क्या है पूरा मामला?
घटना 2 जुलाई की है। आरोप है कि प्रिंस राणा, आदित्य और योगेश कसेरुबक्सर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से 10 किलो मिठाई खरीदने पहुंचे थे। उनका कहना था कि प्रत्येक डिब्बे में करीब 200 ग्राम मिठाई कम थी। पूरी मात्रा देने की बात कहने पर विवाद हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने तीनों युवकों को घेरकर फावड़े, पलटा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामाजिक माध्यमों पर वायरल हुआ था।