Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: 15 अगस्त तक अभियान बसेरा का लक्ष्य पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई; सचिव जय सिंह ने दिया अल्टीमेटम
राजस्व सचिव जय सिंह ने 38 जिलों के अपर समाहर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में अभियान बसेरा, राजस्व महा-अभियान और RCMS कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 15 अगस्त और 9 जुलाई की समय-सीमा तय करते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
और पढ़ेंBihar News: पैट मेरिट लिस्ट विवाद पर फिर भड़के छात्र, BRABU में अनिश्चितकालीन अनशन का एलान
बीआरएबीयू में PAT 2023-24 की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी और रोस्टर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया, जबकि छात्र नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।
Bihar: शेखपुरा में बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे सांसद शंभू शरण पटेल, विकास कार्यों की घोषणा
शेखपुरा के घाटकुसुंभा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट और बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया।
और पढ़ेंBihar: नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग; और पढ़ेंBihar: उद्घाटन से पहले ही चंदवारा पुल पर उठे सवाल, पिलरों से झड़ रहा कंक्रीट; IIT पटना करेगी जांच
मुजफ्फरपुर के चंदवारा पुल में उद्घाटन से पहले कंक्रीट झड़ने, सरिए बाहर आने और स्लैब में दरारें मिलने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। पथ निर्माण विभाग ने निरीक्षण किया है, जबकि आईआईटी पटना से तकनीकी जांच कराई जाएगी।
Bihar: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने पटना से मुजफ्फरपुर, गया, आरा और बेगूसराय तक RRTS परियोजना की DPR तैयार कराने, AIIMS पटना विस्तार, तीन नए केंद्रीय विद्यालय खोलने और मत्स्य विकास के लिए नई सरकारी कंपनी BAIDCL के गठन को मंजूरी दी। और पढ़ेंBihar News: गोपालगंज में ठनका गिरने से खेत मजदूर की मौत, धान की रोपनी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से 40 वर्षीय भोला राम की मौत हो गई, जबकि सुभाष राम गंभीर रूप से झुलस गए। घायल का इलाज जारी है, वहीं परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
और पढ़ेंBihar: भागलपुर में मिला लाखों साल पुराना वृक्ष जीवाश्म, वैज्ञानिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया नमूना
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड से मिले दो प्राचीन वृक्ष जीवाश्मों के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। विशेषज्ञ उनकी आयु, प्रजाति और भूवैज्ञानिक महत्व का अध्ययन करेंगे। प्रारंभिक अनुमान है कि ये जीवाश्म लाखों वर्ष पुराने हो सकते हैं।
Bihar: बाढ़ से पहले गंगा का कहर, मुंगेर में आधा किलोमीटर जमीन नदी में समाई; डीएम ने किया निरीक्षण
मुंगेर के टीका रामपुर में गंगा कटाव से पिछले एक महीने में करीब आधा किलोमीटर कृषि भूमि नदी में समा गई। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।