Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a617cd8ef0696302f068384","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:39 PM, 23-Jul-2026
Tejashwi Yadav : विदेश में नहीं तो कहां हैं तेजस्वी यादव? पता मिल गया, RJD विधायक ने सदन में बताया
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में होते तो छात्रों पर ऐसी कार्रवाई नहीं होती। और पढ़ें03:30 PM, 23-Jul-2026
Bihar News: दरभंगा में छात्र आंदोलन बेकाबू, पथराव में सिटी एसपी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दरभंगा में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में निकला प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोहिया चौक पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एक सिपाही और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
03:12 PM, 23-Jul-2026
Bihar News: तीन बेटियों ने निभाया पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज, दी मुखाग्नि; निभाई जिम्मेदारी
मुखिया ने बताया कि दुर्गा सहनी की बेटियां श्रीमती देवी, शारदा देवी और पिंकी देवी तथा उनके नाती ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। और पढ़ें03:02 PM, 23-Jul-2026
Bihar Accident: सामान खरीदने निकला था आठ साल का मासूम, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया; मौत
सारण के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय अभिराज कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
02:55 PM, 23-Jul-2026
Bihar: रोहतास में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चालक फरार; सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
रोहतास के धौडाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मेदिनीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान विजय सिंह उर्फ बिजली की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें02:52 PM, 23-Jul-2026
Bihar: NEET विवाद पर वैशाली में छात्रों का फूटा गुस्सा! हाजीपुर-महनार रोड किया जाम
Bihar News: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर व पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वैशाली जिले में छात्रों ने विशाल आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। सड़क पर धरना और नारेबाजी के कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 23-Jul-2026
Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।और पढ़ें
01:28 PM, 23-Jul-2026
Bihar: पति से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, डेढ़ साल की बेटी की मौत
Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। और पढ़ें01:05 PM, 23-Jul-2026
Bihar: एक सरकारी अस्पताल के 95% कर्मचारी अनुपस्थित; औचक निरीक्षण के दौरान कहां दिखी यह हालत?
Bihar News: बिहार में एक सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही पाई गई। करीब 95 फीसदी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे, जबकि एक्स-रे विभाग में कर्मचारी की जगह उसका नाबालिग बेटा काम करता मिला। एसडीओ ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।और पढ़ें
12:08 PM, 23-Jul-2026