फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   GRP Bina Rescues 8-Month-Old Missing Baby Within 48 Hours; Woman Arrested at Itarsi Station

Sagar News: बीना स्टेशन से चोरी हुई आठ माह की मासूम 48 घंटे में बरामद, आरोपी महिला इटारसी से गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 03:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

बीना रेलवे स्टेशन से लापता हुई बच्ची को जीआरपी ने इटारसी से बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से महिला का सुराग मिला था। 48 घंटे में बच्ची को उसकी मां से मिलवा दिया गया। 

विज्ञापन
GRP Bina Rescues 8-Month-Old Missing Baby Within 48 Hours; Woman Arrested at Itarsi Station
पुलिस के साथ बच्ची के परिजन

विस्तार

बीना रेलवे स्टेशन से चोरी हुई आठ माह की मासूम बच्ची के मामले में जीआरपी (रेलवे पुलिस) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 48 घंटे के भीतर मासूम बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर सोते समय गायब हुई थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, फरियादी सकीना नाथ (पति राजू नाथ, निवासी सूखीसेवनिया) बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अपनी आठ महीने की मासूम बेटी के साथ सो रही थीं। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो बच्ची पास में नहीं थी। आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ करने पर पता चला कि कोई अज्ञात महिला बच्ची को अपने साथ ले गई है। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी थाना बीना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खेत बना मौत का मैदान: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बीना स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में एक संदिग्ध महिला मासूम बच्ची को ले जाती हुई दिखाई दी। भोपाल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा जीआरपी थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर तलाश तेज की गई।

इटारसी रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की लगातार घेराबंदी के आधार पर टीम ने इटारसी रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और उसके पास से मासूम बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed