फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:36 PM, 05-Aug-2026

Bihar: बकाया बिल के बदले सचिव ने मांगी घूस, 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; कार्रवाई से मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की मलदहिया पंचायत में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता परवेज कौशर ने 78 हजार रुपये के लंबित भुगतान के बदले 28 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। और पढ़ें
01:18 PM, 05-Aug-2026

Bihar: छपरा-सीवान रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत; पहचान में जुटी पुलिस

सारण जिले के छपरा-सीवान रेलखंड पर दाऊदपुर और कोपा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। और पढ़ें
विज्ञापन
01:10 PM, 05-Aug-2026

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, हार की समीक्षा कर रहे

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर से मिली हार के बाद आज भाजपा दफ्तर में समीक्षा बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसमें सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक शामिल हुए।।   और पढ़ें
12:39 PM, 05-Aug-2026

Bihar: पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 132 केवी के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला; मचा हड़कंप

सीवान के भगवानपुर हाट क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। और पढ़ें
12:14 PM, 05-Aug-2026

Bihar: दस दिन पहले हुआ था उद्घाटन, अब खुली पोल! PHC में फेंकी मिलीं सरकारी दवाएं; ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं भी ठप

बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा पीएचसी में नए भवन के उद्घाटन के महज 10 दिन बाद स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और दवा भंडारण को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने एक्सपायर दवाएं, अनियमित भंडारण और इमरजेंसी सेवा शुरू नहीं होने का आरोप लगाया है। सिविल सर्जन ने जांच और जल्द इमरजेंसी सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें
11:49 AM, 05-Aug-2026

Bihar: मंत्री अशोक चौधरी को किसने दी जान मारने की धमकी, सोशल मीडिया अकाउंट विवाद क्या है? बात थाने तक पहुंची

Cyber Crime: पटना साइबर थाना नए आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:02 AM, 05-Aug-2026

Bihar: जांच रिपोर्ट आते ही मच गया हड़कंप! निलंबित किए गए थानाध्यक्ष, जानिए किस 'कांड' में फंस गया खाकी का रसूख

जहानाबाद के ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को अवैध बालू खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। और पढ़ें
10:19 AM, 05-Aug-2026

Bihar: भाजपा नेता ने 285 गज जमीन हड़पी, फिर पहचान बदलकर कटक में छिपा; दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, तिहाड़ भेजा

दिल्ली पुलिस ने कथित जमीन फर्जीवाड़े के मामले में समस्तीपुर भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरा पासवान को ओडिशा के कटक से गिरफ्तार किया है। उस पर 285 गज जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

और पढ़ें
09:52 AM, 05-Aug-2026

Bihar: दहेज की खातिर ली जान! कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, घर में ताला लगाकर ससुराल वाले फरार

सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
08:42 AM, 05-Aug-2026

Bihar: घर लौट रहा था तीन बच्चों का पिता, तेज रफ्तार वाहन ने छीन लीं सांसें; गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में दूध केंद्र से घर लौट रहे 28 वर्षीय दूध कारोबारी गोलू कुमार की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed