Live
Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे?
{"_id":"6ae00601c4e485a88007dae2","slug":"bihar-mlc-result-live-kosi-tirhut-darbhanga-saran-teacher-patna-graduate-result-bihar-news-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Oct 2026 04:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:12 PM IST
खास बातें
Bihar News : मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर मतगणना जारी है। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम आने में समय लगेगा। पहले शिक्षक, फिर स्नातक का परिणाम आना चाहिए। पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे है। जानिए अपडेट...
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:11 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election: सारण में जनसुराज के प्रत्याशी आगे
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के शुरुआती रुझान में जनसुराज समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद आगे चल रहे हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर पीछे हैं। पांच टेबलों पर हुई शुरुआती गिनती में आफाक अहमद को 1172 और आनंद पुष्कर को 942 मत मिले हैं। इस तरह आफाक अहमद 230 मतों से आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, कुल 9570 मतों की गणना में 9199 वैध और 371 अवैध मत पाए गए हैं। मतगणना सारण जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।03:35 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: पटना स्नातक निर्वाचन से जदयू आगे
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के डॉक्टर संजीव कुमार दूसरे और जन सुराज के डॉक्टर अनुज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर हैं। डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को अनंत सिंह का समर्थन प्राप्त है। इस बीच, नीरज कुमार और अनुज सिंह के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगे हैं।
विज्ञापन
03:05 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन में NDA प्रत्याशी आगे
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1,931 वोट मिले हैं, जबकि सीपीआई प्रत्याशी संजय सिंह 1,769 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 1,710 और जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव को 1,458 वोट मिले हैं। नरेंद्र प्रसाद सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह से 162 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है।02:28 PM, 27-Oct-2026
Tirhut Election News: तिरहुत के शिक्षक और स्नातक में कौन आगे?
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शुरू हो गई है। पहले राउंड में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 1,872 मत हासिल कर महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी संजय सिंह पर 159 मतों की बढ़त बना ली है। संजय सिंह को 1,713 मत मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा तीसरे और जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव चौथे स्थान पर हैं। इधर, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में अभी विलंब हो रहा है। यहां दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।02:00 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: दरभंगा में कब आएगा परिणाम, डीएम ने बताया
दरभंगा में बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम कौशल कुमार ने कहा कि चुनाव परिणाम दोपहर तीन बजे के बाद आने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों का संख्यात्मक विवरण तैयार कर लिया गया है और अब अभ्यर्थीवार विवरण तैयार किया जा रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतपत्रों की गणना जारी है। डीएम ने बताया कि मतपत्र काफी लंबे होने के कारण संख्यात्मक विवरण तैयार करने में समय लग रहा है। अब तक पांच राउंड की तैयारी पूरी हुई है। अनुमान है कि दोपहर तीन से चार बजे तक पांच और राउंड की तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इससे गणना किए गए मतपत्रों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थीवार मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन के अनुसार सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है।01:39 PM, 27-Oct-2026
Bihar Election News: तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट का क्या है हाल?
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले राउंड के नतीजे आने में करीब एक घंटे का समय लगने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों की छंटाई का काम जारी है, जिससे मतगणना में और विलंब हो सकता है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भी देरी होने की आशंका है। मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। चुनाव एजेंट, मतगणना एजेंट और प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:19 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election: जनसुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने क्या मांग की?
जनसुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने मतगणना कक्ष में पर्याप्त जगह नहीं होने और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एजेंटों को खड़े होकर पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने में परेशानी हो रही है। उनके मुताबिक, प्रशासन से सीसीटीवी लगाने की मांग की गई, लेकिन इसे जरूरी नहीं बताया गया। दिव्या ज्योति ने मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में सवाल उठाना उनका अधिकार है। हालांकि, दस्तावेजों को अंदर ले जाने के कारण और आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।12:48 PM, 27-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना के मतगणना केंद्र पर हंगामा,
पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में बने मतगणना केंद्र पर मंगलवार को फाइलों के बंडल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जन सुराज के समर्थकों ने आयुक्त कार्यालय के एक कर्मचारी को दस्तावेजों के बंडल लेकर अंदर जाते समय रोका। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने आरोप लगाया कि कर्मचारी राजकुमार कई बंडल लेकर अंदर जा रहे थे। विरोध के बाद बंडल खुलवाए गए तो उनमें बड़ी संख्या में फॉर्म-16 मिले। दिव्या ज्योति ने सवाल उठाया कि जब मतपेटियां खुल रही हैं और मतपत्रों की गिनती जारी है, तो इस समय फॉर्म-16 अंदर क्यों ले जाए जा रहे थे? उन्होंने इसे संदिग्ध बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।12:05 PM, 27-Oct-2026
Bihar MLC Election 2026: पटना के मतगणना केंद्र पर हंगामा
पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर कुछ देर पहले विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। फाइल लेकर अंदर जा रहे एक व्यक्ति को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान केंद्र पर ‘वोट चोर’ के नारे भी लगाए गए। वहीं, मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर, राजद प्रत्याशी ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। एक दिन पहले भी राजद के नेता चुनाव आयोग गए।10:37 AM, 27-Oct-2026
Anant Singh : बाहुबली अनंत सिंह MLC बना रहे या अपनी विधायकी खो रहे सिर्फ?
इस विधान परिषद् चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा जनता दल यूनाईटेड के अंदर का गतिरोध रहा। मतदान खत्म होते ही जदयू ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया, क्योंकि वह पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का पटना स्नातक सीट पर प्रचार कर रहे थे। अब पार्टी उनकी विधायकी लेने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में आवेदन दे चुकी है। मंगलवार रात तक आने वाला परिणाम साफ करेगा कि नीरज को हराने में कामयाब होकर अनंत सिंह अपनी विधायकी खोने पर क्या कहते हैं या नीरज की जीत की स्थिति में अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद उनकी प्रतिक्रिया क्या आती है? वैसे, 30 अक्टूबर को अनंत सिंह को पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई एक बाहुबली राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत/हत्या में संलिप्तता के मामले की सुनवाई भी है।