सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha Live: खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Budget Session Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से 10 मिनट पहले सीएम नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पहुंच चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से गायब रहने का मामला उठाया। 

Bihar Vidhan Sabha Live: Bihar Budget Session: NDA VS Grand Alliance: RJD, JDU, Nitish Kumar Tejashwi Yadav
बिहार विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:59 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार

खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने मोतिहारी में कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भाजप विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में भी खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरकार प्राथमिकी तो करती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। 
11:35 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: भाजपा जदयू के विधायकों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को घेरा

कचरा निस्तारण के मुद्दे पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कचरा से लोग परेशान हैं। रिहायशी इलाके में ही डपिंग यार्ड बनाए जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मेडिकल वेस्ट का कोई समाधान नहीं है। इसके बाद मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले पर गंभीर है। काम हो रहा है। इस पर जदयू विधायक डॉ सुनील कुमार कहा काम नहीं हो रहा है। विजय सिन्हा के समर्थन में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा खड़े होकर बोलने लगे कि मंत्री विजय सिन्हा अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बाद सुनील कुमार ने पूछा कि आप प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या? तब विजय सिन्हा खड़े हुए और सुनील सिंह को जवाब दिया। 
11:17 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है

मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है। 
11:13 AM, 19-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने विपक्ष का विरोध किया

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे। 
10:54 AM, 19-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसार में विपक्ष ने रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला उठाया। राजद विधायकों ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है। लोगों को जहरीली शराब परोसी जा रही है। इस पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रोहतास मामले की उच्चस्तरीय जांच  होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed