सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After the district court, now the Nainital High Court has received a bomb threat

Uttarakhand: जिला कोर्ट के बाद अब नैनीताल हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में जिला कोर्ट के बाद हाईकोर्ट को भी ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे नैनीताल में खलबली मच गई है। पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

After the district court, now the Nainital High Court has received a bomb threat
हाईकोर्ट में पुलिस लोगों की तलाशी लेते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में जिला कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से पूरे नैनीताल में खलबली मच गई है। इस बार ड्रोन बम से कोर्ट को उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मेल को इस बार सुरक्षित रखा गया है। 

Trending Videos


बता दें कि बीते 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट के जिला जज की आधिकारिक ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था इससे दो दिन कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल रहा। न्यायिक कार्य बाधित होने से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में तलाशी ली। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। वहीं तल्लीताल थाना पुलिस ने मामले में दो मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। दो दिन हड़कंप मचने के बाद बुधवार को पुलिस सुरक्षा में न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चले ही थे कि अब बृहस्पतिवार को एक और मेल ने खलबली मचा दी। इस बार के मेल में जिला कोर्ट के साथ नैनीताल हाईकोर्ट को भी ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में काम ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों व उनके सामान की चेकिंग के साथ ही बाहरी लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि तीसरे मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। जिला कोर्ट के दोनों गेटों में मेटल डिटेक्टर लगाकर कोर्ट मर आने वालों की तलाशी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed