सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Over two lakh candidates will appear for the exam at 1,261 centres

Board Exam: 1261 केंद्रों पर देंगे दो लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 21 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 2,15,252 परीक्षार्थी परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Over two lakh candidates will appear for the exam at 1,261 centres
UBSE UK Board Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामनगर में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में केवल दो दिन शेष हैं। 21 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारिया शुरू कर दी गई हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Trending Videos

बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल में 1,12,266 ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 1722 व्यक्तिगत जबकि 1,10,544 संस्थागत शामिल हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 1,02,986 ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 3,637 व्यक्तिगत जबकि 99,349 संस्थागत शामिल हैं। बताया कि परीक्षा संपन्न करने के लिए इस साल प्रदेश में 1261 बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि अतिसंवेदनशील छह केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल नए बनाए 24 परीक्षा केंद्र

रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि विगत पर प्रदेश में परीक्षा संपन्न करने के लिए 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 165 संवेदनशील जबकि पांच अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। बताया कि इस साल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील जबकि छह अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed