सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : 2026 Ramajan starts with sighting of the moon muslim festival ramajan

Ramajan 2026 : भारत में दिखा रमजान का चांद, कल रखा जाएगा पहला रोजा; इबादत में जुटेंगे मुकद्दस हाथ

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : पाक ए महीना रमजान का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी की खबर है। बुधवार शाम देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद नजर आया है। इसी के साथ इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने यानी रमजान-उल-मुबारक का आगाज हो गया है।

Bihar News : 2026 Ramajan starts with sighting of the moon muslim festival ramajan
बकरीद का चांद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत में आज चांद देखा गया। इसके साथ ही माह ए रमजान का महीना शुरू हो गया, जो पूरे महीने चलेगा। इस महीने में मुसलमान धर्म के लोग इबादत में जुड़ जाते हैं। पाक महीना माहे रमजान 30 दिन का होता है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कांग्रेस ने पूर्व विधायक सहित दो को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित, दोनों ने कहा- फर्जी है पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन












 

Bihar News : 2026 Ramajan starts with sighting of the moon muslim festival ramajan
बकरीद में बढ़ी बाजार की रौनक - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में मौलाना का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोग फजर की नमाज से लेकर मगरिब के अज़ान तक रोज रोजा खोलते हैं। यह महीना पाक महीना माना जाता है। इस पूरे महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं। इनकी मान्यता के अनुसार खाने-पीने से परहेज़ करना होता है। बुरे कामों और बुरी बातों से दूर रहना होता है तथा धैर्य और संयम का अभ्यास करना होता है। इस महीने में नमाज़, कुरआन की तिलावत, तरावीह और दुआओं का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है।
यह खबर भी पढ़ें-Fake Certificate: आपकी नकली डिग्री का सब पता है... नीतीश कुमार के मंत्री पर राजद का हमला, जवाब में मिली चुनौती

इस संबंध में मौलाना कहते हैं कि इसी महीने कुरआन इस दुनिया में आया था, इसलिए इस महीने को बेहद पाक महीना कहा जाता है। उन्होंने बताया कि मुस्लिमों के लिए जिस तरह नमाज पढ़ना अनिवार्य है, ठीक उसी तरह दिन में रोजा रखना और रात में इबादत करना हमारा फर्ज है। रमजान हमें यह सिखाता है कि हमें आपस में भाईचारा, प्यार और दिल में  त्याग की भावना रखनी चाहिए। रमजान रहमत और बरकत का महीना है। कहा जाता है कि इस महीने में बच्चे, बूढ़े, महिला और पुरुष सभी को रोका रखना अनिवार्य है, सिर्फ बीमार लोगों को ही रोजा रखने की छुट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed