सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: RJD MLC Sunil Singh also accused Minister Ashok Chaudhary: Liquor Ban News

Bihar News: राजद MLC ने कहा- विधान मंडल में हो जाएगी शराब की डिलीवरी, मंत्री अशोक चौधरी पर भी लगाया बड़ा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद एमएलसी सुनील सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी मंत्री अशोक चौधरी के साथ सियासी लड़ाई जारी है। उन्होंने अशोक चौधरी पर फिर से गंभीर आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं शराबबंदी के सवाल पर ऐसी बातें कह दी, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। 

Bihar News: RJD MLC Sunil Singh also accused Minister Ashok Chaudhary: Liquor Ban News
मंत्री अशोक चौधरी ने एमएलसी सुनील सिंह पर लगाया बड़ा आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी और शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। अब उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर उन्होंने बिहार विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे बड़ा भ्रष्टाचारी इस राज्य में कोई नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार कर अरबों रुपये अकूत संपत्ति अर्जित की है। भ्रष्टाचार के मामले में उनसे बड़ा ज्ञान तो कोई नहीं। लेकिन, अगले के ज्ञान के बारे में कोई टिप्पणी करता है तो उनसे बड़ा अज्ञानी कोई नहीं होता है। मैं उन्हें बड़ा भाई मानता हूं लेकिन अगर आगे बढ़कर वह मेरे ऊपर टिप्पणी करेंगे तो मैं भी छोडूंगा नहीं।

Trending Videos


सुनील सिंह बोले- विधान मंडल के कैंपस में भी शराब की आपूर्ति हो जाएगी
इसके बाद राजद एमएलसी सुनील सिंह ने आरोप लगााय कि हर साल 25 हजार करोड़ का अवैध धंधा फल फूल रहा है। पिछले 10 साल में ढाई लाख करोड़ का अवैध कारोबार शराब के जरिए हुआ। बिहार में हर जगह शराब मिल रही है। अब तो सूखा नशा भी हर गली और मोहल्लों में बिक रहा है। छोटे बच्चे और युवा इस सूखे नशे के शिकार हो रहा है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां शराब नहीं मिल रही है। आप प्रेम भाव से कहीं भी खोजिए तो शराब मिल जाएगी। बिहार विधान मंडल के कैंपस में भी शराब की आपूर्ति (डिलीवरी) हो जाएगी। बिहार विधान मंडल के कई एमएलसी या एलएलए है जो रोज शराब पीते हैं। वहां रोज बोलतें खुलती हैं। मैं इनका नाम जानता हूं लेकिन इनका नाम मैं नहीं बताऊंगा। यह लोग सत्ताधारी पार्टी के लोग है। क्या मंत्री और क्या विधायक? शराबबंदी बिहार में है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fake Certificate: आपकी नकली डिग्री का सब पता है... नीतीश कुमार के मंत्री पर राजद का हमला, जवाब में मिली चुनौती

'बिहार को उड़ता पंजाब बना गया गया है'
सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि जितने भी नए-नए लड़के नशे की चपेट में आ गए हैं। 20 और 40 चेक पोस्ट से आप शराब रोक नहीं सकते हैं। आपके पड़ोसी राज्य और नेपाल में शराबबंदी नहीं है। इन राज्यों से बिहार में शराब की बड़ी बड़ी खेप आ रही है। जब शराबबंदी कानून नहीं था, तब जितनी शराब बिहार में आती थी, आज उससे कई गुणा अधिक शराब बिहार में अवैध रुप से आ रही है। राज्य के युवा सूखा नशा कर रहे हैं। बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed