सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rajya Sabha Election: AIMIM will field candidate from Rajya Sabha seat of Bihar, Akhtarul Iman

Rajya Sabha Election: बिहार की राज्यसभा सीट पर ओवैसी की पार्टी उतारेगी प्रत्याशी, अख्तरुल ईमान ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार में राज्यसभा पांच सीटें खाली हो रही है। 16 मार्च को चुनाव होना है। इस बार एक और दल ने चुनाव में कूदने का एलान कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार से राज्यसभा चुनाव में उतरने की बात कही है। 

Rajya Sabha Election: AIMIM will field candidate from Rajya Sabha seat of Bihar, Akhtarul Iman
एआईएमआईएम के प्रमुख अख्तरूल ईमान। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही सियासत गरमा गई है। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी किसी गठबंधन को समर्थन देने के बजाय अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। गुरुवार को विधानसभा परिसर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी अब राज्यसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। समर्थन के सवाल पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या मेरा जन्म समर्थन देने के लिए ही हुआ है? आप लोग यह क्यों नहीं पूछते कि मुझे समर्थन कौन देगा?
Trending Videos


राज्यसभा में AIMIM के एक भी सदस्य नहीं
अख्तरुल ईमान ने कहा कि राज्यसभा में कई दलों का प्रतिनिधित्व है, लेकिन एआईएमआईएम का एक भी सदस्य नहीं है। ऐसे में पार्टी अब अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो लोग फिरकापरस्त सरकार के खिलाफ लड़ना चाहते हैं और दलितों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें सांसद असदुद्दीन ओवैसी के हाथ मजबूत करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: राजद MLC ने कहा- विधान मंडल में हो जाएगी शराब की डिलीवरी, मंत्री अशोक चौधरी पर भी लगाया बड़ा आरोप

जानिए, राज्यसभा चुनाव का गणित
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं। इस आंकड़े के आधार पर एनडीए चार सीटें आसानी से जीत सकता है। चार सीटें जीतने के बाद भी उसके पास कुछ अतिरिक्त वोट बचेंगे, लेकिन पांचवीं सीट के लिए अन्य विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। वहीं विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाला महागठबंधन है, जिसके पास कुल 35 विधायक हैं। एक सीट जीतने के लिए उसे भी अतिरिक्त समर्थन की दरकार होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed