11:32 PM, 13-Sep-2025
श्रीलंका ने छह विकेट से जीता मुकाबला
श्रीलंका ने बांग्लादेश को 32 गेंदों के शेष रहते छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार को ग्रुप बी का मुकाबला अबु धाबी में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 14.4 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
11:08 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: 108 पर श्रीलंका को दूसरा झटका
108 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। मेहदी हसन ने पथुम निसंका को अपना शिकार बनाया। वह 34 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। अब कामिल मिश्रा का साथ देने कुसल परेरा आए हैं।
10:23 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: श्रीलंका की झटके से शुरुआत
श्रीलंका की झटके से शुरुआत हुई है। उन्हें पहला झटका 13 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान ने दिया। उन्होंने कुसल मेंडिस को अपना शिकार बनाया। वह छह गेंदों में सिर्फ तीन रन बना पाए। अब क्रीज पर पथुम निसंका का साथ देने कामिल मिश्रा आए हैं।
09:53 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live: बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 139 रन बनाए हैं। जाकिर अली और शमीम हुसैन के बीच छठे विकेट के लिए 86 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। दोनों क्रमश: 41 और 42 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने दो विकेट लिए जबकि नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा ने एक-एक विकेट झटके।
09:45 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: जाकिर और शमीम के बीच 70+ रन की साझेदारी
जाकिर और शमीम के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और बांग्लादेश के स्कोर 120 के पार पहुंचा दिया है।
09:13 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: पांचवां विकेट गिरा
बांग्लादेश को पांचवां झटका कप्तान लिटन दास के रूप में लगा। उन्हें भी हसरंगा ने ही अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बना पाए।
09:12 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: चौथा विकेट गिरा
बांग्लादेश को चौथा झटका वानिंदु हसरंगा ने दिया। उन्होंने मेहदी हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सात गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे।
08:34 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका
तौहीद हृदोय आठ रन बनाकर रनआउट हो गए।
08:14 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live: बांग्लादेश की खराब शुरुआत
बांग्लादेश की खराब शुरुआत हुई है। पांच गेंदों के भीतर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को बोल्ड किया। इसके बाद दुष्मंथा चमीरा ने परवेज हुसैन इमोन को आउट किया। दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। अब कप्तान लिटन दास का साथ देने तौहीद हृदोय आए हैं।
08:10 PM, 13-Sep-2025
BAN vs SL T20 Live: बांग्लादेश को पहला झटका
बांग्लादेश को पहला झटका लगा है। नुवान तुषारा ने तंजीद हसन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब परवेज हुसैन इमोन का साथ देने लिटन दास आए हैं।