CSK vs GT Highlights: साई के 87 रन की बदौलत गुजरात ने चेन्नई को हराया, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची
{"_id":"69edd41270163c49850d2409","slug":"csk-vs-gt-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2026-37th-match-updates-2026-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs GT Highlights: साई के 87 रन की बदौलत गुजरात ने चेन्नई को हराया, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
CSK vs GT Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 के 37वें मैच में गुजरात ने चेन्नई को आठ विकेट से हरा दिया है। 159 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 20 गेंद शेष रहते हासिल किया।
शुभमन गिल-साई सुदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:12 PM, 26-Apr-2026
गुजरात ने चेन्नई को हराया
गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक में चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में गुजरात ने साई सुदर्शन के 87 रन के दम पर जीत हासिल की। सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन और जोस बटलर ने नाबाद 39 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, चेन्नई की टीम आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात का अगला मैच 30 अप्रैल को अहमदाबाद में आरसीबी से है। वहीं, सीएसके की टीम दो मई को चेपॉक में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।06:44 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: 12 ओवर का खेल
गुजरात ने 12 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 34 गेंद में 51 रन और जोस बटलर 15 गेंद में 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गुजरात की टीम एक और जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। टीम को एकमात्र झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 23 गेंद में 33 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने।06:29 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 37 और बटलर चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। गुजरात को जीत के लिए 66 गेंदों में 84 रनों की जरूरत है।06:14 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका
गुजरात को पहला झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए गिल ने सुदर्शन के साथ 58 रनों की साझेदारी निभाई। अब बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर आए हैं।06:07 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: अकील को लगी चोट
गुजरात की पारी के छठे ओवर में अकील हुसैन से कैच छूटा। सबसे बड़ी बात यह रही कि कैच लेते वक्त अकील का सिर जमीन पर जोर से लगा और वह गाल पकड़कर बैठे दिखे। इसके बाद फीजियो को बुलाया गया, लेकिन अकील की चोट गंभीर नहीं थी। पावरप्ले समाप्त होने के बाद गुजरात ने बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।05:54 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: गुजरात की मजबूत शुरुआत
गुजरात ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 12 गेंद में 21 रन और साई सुदर्शन नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:41 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात की पारी की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। चेन्नई के लिए पहले ओवर में अकील हुसैन ने गेंदबाजी की।05:25 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: चेन्नई ने बनाए 158 रन
गुजरात के खिलाफ चेपॉक में जारी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला आखिरकार चला और वह 60 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज नहीं चला।पावरप्ले में सीएसके ने तीन विकेट गंवाकर 28 रन बनाए थे। वहीं, टीम 50 रन 12वें ओवर जाकर पूरी कर सकी। संजू सैमसन 11 रन, उर्विल पटेल चार रन और इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे सरफराज खान खाता खोले बिना आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी दो ही रन बना सके। इसके बाद ऋतुराज ने शिवम दुबे के साथ 43 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 17 गेंद में 22 रन बना सके।
वहीं, जेमी ओवरटन ने छह गेंद में 18 रन बनाए। कार्तिक शर्मा नौ गेंद में 15 रन बना सके। गुजरात की ओर से रबाडा ने तीन विकेट और अरशद खान ने दो विकेट झटके। इसके अलावा सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला। राशिद खान ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
05:18 PM, 26-Apr-2026
CSK vs GT Live Score: चेन्नई को सातवां झटका
चेन्नई ने 19 ओवर के बाद सात विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और अकील हुसैन क्रीज पर हैं। 19वें ओवर में अरशद खान गेंदबाजी कर रहे थे और इस ओवर में सीएसके ने 21 रन बटोरे। जेमी ओवरटन ने अरशद खान की लगातार चार गेंद पर चार बाउंड्रीज लगाईं। इसके बाद आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। ओवरटन छह गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए।05:10 PM, 26-Apr-2026

कमेंट
कमेंट X