फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
ZIM Inning
66/5 (13.3 ov)
Tadiwanashe Marumani 2(2)*
Wesley Madhevere 8 (15)
India elected to bowl

Live

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की हालत खराब, कप्तान रजा महज चार रन बनाकर आउट; शिवम को मिली सफलता

Thu, 23 Jul 2026 05:41 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 05:41 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 1st T20 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

विज्ञापन
IND vs ZIM T20 Live Score: India vs Zimbabwe Toss Scorecard Match Today Harare Stadium Updates
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

05:15 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा आउट हुए

जिम्बाब्वे को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया। वह सात गेंदों में सिर्फ चार रन बना सके। अब रयान बर्ल का साथ देने वेस्ली मधेवेरे आए हैं। 
04:57 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: बेन करन और डियोन मायर्स आउट हुए

बेन करन (10) और डियोन मायर्स (6) पवेलियन लौट गए। दोनों को क्रमश: प्रिंस यादव और मयंक यादव ने भेजा। फिलहाल क्रीज पर सिकंदर रजा और रयान बर्ल मौजूद हैं।
विज्ञापन
04:34 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक ने दिया झटका

जिम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने झटका दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बेन करन का साथ देने डायोन मायर्स आए हैं।
04:31 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और बेन करन क्रीज पर मौजूद हैं।
04:07 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
04:05 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह इस मुकाबले में तीन सीमर्स के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज वेस्ली मधेवेरे एक साल से अधिक समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उपयोगी प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं का उन पर भरोसा कायम है और अब वह इसे सही साबित करना चाहेंगे।
03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: तिलक वर्मा के लिए बड़ी चुनौती

उपकप्तान तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस साल स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। 100 से अधिक गेंद खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में स्पिन के खिलाफ उनका औसत 21.6 और स्ट्राइक रेट 108.54 सबसे कम है।
03:58 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी और युवा तेज गेंदबाजों पर नजर

भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी उत्साह है। इंग्लैंड दौरा उनके लिए यादगार नहीं रहा, लेकिन हरारे का अपेक्षाकृत कम दबाव वाला माहौल उन्हें खुद को साबित करने का मौका दे सकता है। इसके अलावा मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे युवा तेज गेंदबाजों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। भारत भविष्य के लिए अपनी तेज गेंदबाजी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने के उद्देश्य से इन खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना चाहेगा।
03:57 PM, 23-Jul-2026

IND vs ZIM Live Score: हालिया प्रदर्शन से बढ़ा जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 तक पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज में हराकर अपना आत्मविश्वास और मजबूत किया। हालांकि टी20 सीरीज में टीम सफल नहीं रही, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में वह किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखती है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाली टीम 2024 में भारत को एक टी20 मैच में हरा चुकी है और इस बार भी घरेलू मैदान पर उलटफेर दोहराने की कोशिश करेगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed